ब्रेकिंग
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ... संसद में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
मध्यप्रदेश

जिला प्रशासन व नपा ने दो होटल व एक विद्यालय के कमरे किए सील अग्नि सुरक्षा का पालन नहीं करने पर दिया था नोटिस

नीमच। फायर सुरक्षा को लेकर गुरुवार को जिला प्रशासन और नगर पालिका ने संयुक्त कार्रवाई की। दो होटल और एक विद्यालय के कमरे सील कर दिया। जिला प्रशासन और नगर पालिका ने नियमों का पालन करने के निर्देश भी दिए हैं।

प्रशासन ने पहले अग्नि सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं करने पर कुछ संस्थाओं को नोटिस जारी किए थे। इन संस्थाओं ने नोटिस का जवाब नहीं दिया था। इसके बाद गुरुवार को जिला प्रसाशन ने होटल मिटडाउन, होटल भारत पैलेस, होटल मंगलम पर कार्रवाई की है।

होटल भारत पैलेस में विधायक दिलीप परिहार व होटल संचालक राकेश भारद्वाज भी पहुंचे, जहां अधिकारियों व विधायक के बीच बहस भी हुई। टीम ने होटल मंगलम व होटल मिटडाउन में किचन सील की। अधिकारियों की टीम शहर के कार्मल कांवेट विद्यालय भी पहुंची, जहां अग्नि शमन यंत्र सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की। कमी पाए जाने पर मैनेजर के कक्ष को सील कर दिया।

डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलदर ने बताया कि फायर सुरक्षा को लेकर शहर के कई संस्थाओं पर कार्रवाई की है। दिसंबर माह में तीन से चार संस्थाओं को नोटिस जारी किए थे, लेकिन ना तो आडिट की प्रक्रिया की और ना ही एनओसी की संबंध में कोई कार्रवाई की। इसी दौरान प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए सीजर की कार्रवाई को अंजाम दिया है। भारत पैलेस होटल में भी नोटिस जारी किए थे, लेकिन यहां आडिट की कार्रवाई शुरू होने के कारण कार्रवाई नहीं की है।

इस दौरान ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान सहायक कलेक्टर सृजन वर्मा, तहसीलदार यशपाल मुजाल्दे, नायब तहसीलदार पिंकी साठे, नपा सब इंजीनियर अर्पणा गिर सहित मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button