ब्रेकिंग
Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C... Car Fire Incident NH-33: हजारीबाग से रांची जा रही कार में अचानक लगी आग; परिवार के चार सदस्य सुरक्षित Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ... Garhwa Monsoon Update: गढ़वा में अब तक 'जीरो' बारिश; खेती के लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग चिंता में Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा राजनीतिक पारा; भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आमने-सामने भाजप... Jharkhand News: मुहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त; डीजे पर प्रतिबंध, ड्रोन से निगरानी और CRPF की तै... Jharkhand Jobs News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी नियुक्तियां; 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर और 151 विशेषज्ञ डॉक्टर... Sports Promotion Ranchi: रांची रेल मंडल शुरू करेगा चेस, फुटबॉल और वॉलीबॉल अकादमी; नि:शुल्क प्रशिक्षण... Jamtara School Raid: स्कूल के बरामदे में बैठकर ग्राहकों को लूट रहे थे साइबर अपराधी, पुलिस ने रंगे हा... Bhilai News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़के लोग; बिजली कार्यालय में मीटर फेंककर किया जोरदार प्रदर्शन
मध्यप्रदेश

ट्रैक्टर ट्राली पटलने से एक युवक की मौत चालक सहित दो लोग घायल

बालाघाट/नांदी। बालाघाट जिले के कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम नांदी में शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उसमें सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे में चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की 100 डायल मौके पर पहुंची। यह हादसा कैसे हुआ इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है,लेकिन घटनास्थल पर स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में चले गया होगा, जिसके कारण ट्राली के पलटने से ट्राली में सवार युवक की दबने से मौत हो गई।

सरिया भरकर जा रहा था ट्रेक्टर

मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर शिवप्रसाद राहंगडाले ग्राम गर्रा सादाबोड़ी निवासी का हैं। शुक्रवार को नांदी-मोहगांव से ग्राम गर्रा की ओर लोहे की सरिया भरकर परिवहन किया जा रहा था। ट्रैक्टर चालक ओमप्रकाश राहंगडाले चला रहा था। ट्रैक्टर जैसे ही ग्राम नांदी पहुंचा था कि ट्राली पलटने से उसमें सवार ग्राम गर्रा सादाबोड़ी निवासी राजकुमार धुर्वे 35 वर्ष दब गया। जिससे उसने मौके पर दम तोड़ दिया और रवि वट्टी गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि चालक ओमप्रकाश को हल्की चोटें आई है। घटना के बाद मौकास्थल पर जमावड़ा लग गया।सड़क हादसे में घायल रवि वट्टी को उपचार के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी लाया गया है। जहां से गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव काे बरामद कर पंचनामा कार्रवाई पूरी कर जांच शुरू कर दी है।

इनका कहना है..

ग्राम नांदी में लोहा की सरिया से भरे हुए ट्रैक्टर की ट्राली पलटने से उसमें सवार युवक की दब गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई और चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी भिजवाया गया है। मामले में विवेचना की जा रही है।-अमित सारस्वत, थाना प्रभारी,पुलिस थाना कटंगी।

Related Articles

Back to top button