ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
मध्यप्रदेश

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 21 महीने में एक लाख पर चालान सबसे अधिक बगैर हेलमेट वाले है

सागर। 21 महीने पहले शहर में शुरू हुए इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आइटीएमएस) के कैमरों में एक लाख 324 लोग ट्रैफिक के नियम तोड़ते हुए कैद हुए। इनमें वाहन रेड लाइट जंप, बिना हेलमेट और स्पीड लिमिट तोड़ने के मामले शामिल हैं। सबसे अधिक 55 हजार 70 लोग बगैर हेलमेट के कैमरे में दर्ज किए गए। इनके यहां चालान भेजे गए। वहीं रेड लाइट जंप के 37 हजार से अधिक मामले बने। कैमरों की पकड़ में आए इन वाहन चालकों के घरों पर चालान काटकर भेज चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक आइटीएमएस से रोजना औसतन 150 से अधिक चालान कट रहे हैं। 1 अक्टूबर 2021 से 3 जुलाई 2023 तक एक लाख 324 लोगों पर तीन करोड़ 73 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। यह चालान लाेगों के घर भेजे गए। इनमें से 39588 लोगों से 1 करोड़ 86 लाख 903 रुपये का जुर्माना जमा कराया। वहीं 60 हजार 736 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने जुर्माने की राशि जमा नहीं की। इनसे 2 करोड़ 24 लाख 31 हजार पचास रुपये का जुर्माना वसूला जाना है। स्मार्ट सिटी से मिली जानकारी के मुताबिक सागर शहर में चालीस अलग-अलग जगहों पर यह कैमरे लगाए गए हैं। इनमें सिविल लाइन चौराहा, भगवागंज चौराहा, कटरा बाजार, भगवानगंज, कबुला पुल चौराहा सहित अन्य जगह शामिल हैं। यहां कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाती है। ट्रैफिक के नियमों को तोड़ने पर संबंधित को चालान भेजे जाते हैं। जिन 60 हजार लोगों ने चालान जमा नहीं किए, उनसे संपर्क जुर्माना वसूला जाएगा।

सबसे अधिक बगैर हेलमेट के चालान बनाए

इस वजह से जुर्माना -चालान

लाल बत्ती लांघना -37759

बगैर हेलमेट -55070

बगैर हेलमट व लाल बत्ती लांधी -03

तीन सवारी -7412

तीन सवारी व बिना हेलमेट -9

तीन सवारी व लाल बत्ती लांघना -3

स्टाप लान क्रास करना -22

Related Articles

Back to top button