ब्रेकिंग
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सलमान खान ने ही कराई थी सोनाक्षी-जहीर की मुलाकात, पढ़ें 7 साल की डेटिंग... Omkareshwar Rescue: 'वर्दी की परवाह किए बिना नदी में लगाई छलांग', ओंकारेश्वर में देवदूत बने SDRF जवा... Kanwar Yatra 2026: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस सख्त, 348 DJ संचालकों को भेजा नोटिस Noida Fake Call Center Bust: नोएडा में करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 गिरफ्... Deepika Padukone Pregnancy: 7 महीने की प्रेग्नेंसी में 'राका' की शूटिंग कर रहीं दीपिका, एक्शन सीन्स ... Cyber Crime News: यूपी में 17 अवैध कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़, 7 दिनों के ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़... Singhu Border Hit and Run: दिल्ली में हिट-एंड-रन! ट्रैफिक पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, 2 आरोपी गिरफ... Rahul Gandhi on Paper Leak: 'देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर', राहुल गांधी का उत्तराखंड की ... Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में द... NEET UG 2026 Result: NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर
मध्यप्रदेश

मालनपुर में है आधुनिक आंगनबाड़ी आरओ एलईडी से लेकर किचिन गार्डन भी मौजूद

भिंड। आंगनबाड़ी केंद्र का नाम सामने आते ही मन में छोटे से गंदे कमरे की तस्वीर सामने आती है, लेकिन भिंड जिले के मालनपुर स्थित सिंघवारी गांव का केंद्र इस सोच को बदल रहा है।

यहां बाहरी दीवारों पर महापुरुषों की उकेरी गई तस्वीर, बच्चों के खेलने के लिए अलग रूम में खिलौने, कार्टून और डिजिटल के माध्य में पढ़ाने के लिए लगाई 55 इंच की एलईडी टीवी भी इसे खास बनाते हैं।

बच्चों को शुद्ध पानी के लिए आरओ है तो वहीं निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वातानुकूलित कमरों के लिए एसी भी लगाने की योजना थी, हालाकि ग्रामीणों की सलाह पर एसी की जगह बड़े कूलर लगाए हैं।

यह हैं विशेषताएं

  • सिंघवारी आंगनबाड़ी केंद्र पर 80 बच्चे पंजीकृत हैं। बच्चों को लेकर आने वाली मांओं को सिलाई सिखाने के लिए अलग से कक्ष बनाकर दो सिलाई मशीन रखी गई हैं। जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुषमा रजक, सहायिका रेखा जाटव प्रशिक्षण देती है।
  • आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में एक किचिन गार्डन तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य यहां आने वाले बच्चों को जैविक सब्जियां से तैयार खाने के अलावा बच्चों को प्रकृति से उत्पन्न होने वाली चीजों के बारे में जानकारी देना है।
  • दरअसल आंगनबाड़ी केंद्र की यह तस्वीर निजी क्षेत्र की उपक्रम टेवा कंपनी ने कारपोरेट सोशल रेस्पोंसब्लिटीज (सीएसआर) के तहत बदली है। कंपनी ने ही माडल के रूप में सर्वसुविधायुक्त भवन बनाकर इसे गोद लिया है। आने वाले समय में गोहद ब्लाक में करीब 30 आंगनबाड़ी केंद्र भी इसी माडल पर तैयार करने की योजना है।
  • महिला बाल विकास विभाग द्वारा बाउंड्री कराने के साथ ही किचिन गार्डन तैयार कराया गया है व साल में दस हजार रुपये केंद्र के संधारण के दिए जाते हैं। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अब्दुल गफ्फार का कहना है कि पिछले दिनों निरीक्षण करने आए संभागायुक्त दीपक सिंह ने इसकी सराहना करते हुए आंगनबाड़ी केंद्र को माडल के रूप में अचंल के अन्य जिलों में भी तैयार करने की योजना बनाने को कहा है।

Related Articles

Back to top button