ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

बारिश-बाढ़ ने बिगाड़े हिमाचल के हालात दिल्ली में केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक

उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में भारी बारिश का कहर जारी है। हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा तबाही हुई है। यहां अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। उत्तराखंड में भी ऐसा ही हाल है। पहाड़ों पर भूस्खलन सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है।

इसी तरह राजधानी दिल्ली में शनिवार और रविवार को हुआ भारी बारिश ने जुलाई में 41 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यहां पढ़िए मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा के मौसम का हाल

दिल्ली में प्रगति मैदान टनल बंद

दिल्ली में प्रगति मैदान टनल जलभराव के कारण अस्थायी रूप से यातायात के लिए बंद कर दी गई। लगातार बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। टनल के सुरक्षा गार्ड संजीव कुमार ने बताया, ‘इसे कल पुलिस कर्मियों ने बंद कर दिया था। सभी द्वारों पर बैरिकेड लगा दिए गए हैं। पूरी सुरंग बंद है।’

हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटा, भारी तबाही

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण सबसे ज्यादा तबाही हुई है। मंडी में बादल फटने के बाद कई वाहन बह गए।यहां 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 1100, 1070 और 1077 जारी किए हैं।

मंडी से विक्टोरिया ब्रिज और पंचवक्त्र मंदिर के दृश्य जहां नदी में बाढ़ आई है। यहां एक अन्य पुल भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है।

उत्तराखंड: कुमाऊं में लगातार बारिश के कारण टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग कुछ स्थानों पर अवरुद्ध हो गया है। प्रशासन की ओर से एनएच 9 ऑल वेदर रोड पर सड़क साफ करने का काम जारी है।

Related Articles

Back to top button