ब्रेकिंग
भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ...
मध्यप्रदेश

शहडोल में दलित युवक को प्रेम प्रसंग में पीटा परिवार दहशत में

शहडोल। कोतवाली की पुरानी बस्ती में प्रेम प्रसंग को लेकर दलित युवक को पीटने का मामला प्रकाश में आया है। क्षेत्र के ही लकी दहिया एवं उसके साथियों ने बेरहमी से लात घूसे-बेल्ट, धारदार हथियार से हमला कर प्रेम चौधरी को घायल कर दिया। प्रेम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उपचार चल रहा है। अस्पताल में पहुंच कर भी दबंगों ने मारपीट करने का प्रयास किया है। प्रेम और उसका परिवार दहश्‍त में है।

कोतवाली पुलिस ने मारपीट की सामान्य धाराओं पर अपराध दर्ज किया है। वहीं बता दें कि अभी हाल में ही दलित आदिवसियों के साथ पीएम मोदी नेे भोजन कर घंंटों उनके साथ समय व्यतीत किया था। साथ ही उनके सुरक्षा की भी बात कही थी। दूसरी ओर इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। घटना शनिवार की रात की है। शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह का कहना है कि मामला दर्ज है और और जांच के बाद आरोपितों के खिलाफ धाराएं बढ़ाई भी जा सकती हैं। दोनों पक्षों के बीच किसी लड़की से प्रेम प्रसंग के लेकर लेकर विवाद हुआ है उसी के चलते मारपीट की गई है।

Related Articles

Back to top button