ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
मध्यप्रदेश

अब से कुछ देर में भक्तों को दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकलेंगे भगवान महाकाल

उज्जैन। भगवान महाकाल अब से कुछ देर में अपने भक्‍तों को दर्शन देने निकलेंगे। सवारी से पहले पंडित रमन त्रिवेदी ने परंपरा के अनुसार भगवान महाकाल की पूजा की।

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से श्रावण मास में आज भगवान महाकाल की पहली सवारी निकाली जाएगी। भगवान अवंतिकानाथ चांदी की पालकी में मनमहेश रूप में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकलेंगे।

मंदिर समिति‍ के अनुसार महाकाल मंदिर से शाम 4 बजे शाही शुरू होगी। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम भगवान महाकाल के मनमहेश मुखारविंद की पूजा कर पालकी को नगर भ्रमण के लिए रवाना करेंगे।

सवारी महाकाल मंदिर से शुरू होकर कोटमोहल्ला चौराहा, गुदरी, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचेगी। यहां शिप्रा जल से भगवान का अभिषेक पूजन किया जाएगा।

पूजन के बाद सवारी रामानुजकोट, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, ढाबा रोड, टंकी चौराहा गोपाल मंदिर, पटनी बाजार होते हुए शाम 7.15 बजे पुन: महाकाल मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद संध्या आरती की जाएगी।

करीब 1500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में तैनात किया गया है। ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों की मदद से भीड़ पर नजर रखी जाएगी। पहली बार सवारी मार्ग की गलियों में बैरिकेडिंग कर लोगों को अंदर ही रखा जाएगा। पुलिस ने 11 प्रेशर पांइटों को चिह्नित किया है। यहां विशेष नजर रखी जाएगी। सावन मास व भादौ मास व इस वर्ष अधिकमास में सोमवार को श्री महाकालेश्वर भगवान की 10 सवारी निकाली जाएगी।

Related Articles

Back to top button