ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...
मध्यप्रदेश

जल्द कम होंगे टमाटर के दाम आम आदमी को राहत पहुंचाने के लिए सरकार ने उठाया अहम कदम

देश में टमाटर की कीमत आसमान छू रही है। ऐसे में कीमतों को कम करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (NAFED) और राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (NCCF) को निर्देश दिया है। जिसमें आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र से टमाटर खरीदने को कहा गया है।

टमाटरों को प्रमुख उपभोग सेंटर्स में बांटा जाएगा। जहां पिछले एक माह में खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने कहा, ‘टमाटर का स्टॉक 14 जुलाई से दिल्ली-एनसीआर में ग्राहकों को रियायती कीमतों पर बेचा जाएगा।’

200 रुपये तक पहुंची कीमत

देश के कई हिस्सों में टमाटर की खुदरा कीमत 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गई है। मंत्रालय के अनुसार, टमाटर जारी करने के लिए केंद्रों की पहचान पिछले एक माह में खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी के आधार पर की गई है। केंद्रों की अधिक सघनता वाले प्रदेशों में प्रमुख उपभोग केंद्रों को हस्तक्षेप के लिए चुना जाएगा।

टमाटर का उत्पादन इन महीनों में कम होता है

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने कहा कि जुलाई-अगस्त और अक्टूबर-नवंबर में टमाटर का उत्पादन कम होता है। जुलाई में मानसून की वजह से कीमतों में वृद्धि होती है।

कहां से हो रही टमाटर की सप्लाई?

गुजरात, मध्यप्रदेश और अन्य प्रदेशों के मार्केट में आने वाली आपूर्ति अधिकांश महाराष्ट्र के सतारा, नारायणगांव और नासिक से होती है। आंध्र प्रदेश के चित्तूर में भी टमाटर की सप्लाई चालू है। दिल्ली-एनसीआर में आवक मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश से होती है और कुछ मात्रा कर्नाटक के कोलार से आती है।

Related Articles

Back to top button