ब्रेकिंग
MP Crime and Social News: छपारा के जामुन टोला गांव में शराब और जुआ-सट्टे पर प्रतिबंध, थाने पहुंचकर म... Jyotiraditya Scindia in Gwalior: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने निभाई 300 साल पुरानी परंपरा, मंसूर शाह क... MP Wildlife News: इंदौर से आई विशेष टीम ने बुरहानपुर में पकड़ा रीछ, शहडोल के केशवाही में भी भालू के ... Bhopal News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर, प्रशासन ने लोगों से की शा... MP Fraud News: रतलाम में करोड़ों की ठगी और संपत्तियों की जांच तेज, आरोपी महिला के कारनामों से जुड़ी ... Clean Drinking Water Bihar: नल-जल योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीएचईड... Maharashtra Government Decision: सूखा प्रभावित इलाकों के बीच लोकायुक्त कार्यालय के लिए कारों पर खर्च... Medical Certification Report: कर्नाटक में दिल और सांस के बाद किडनी बनी मौत का तीसरा सबसे बड़ा कारण, ... Golden Book of World Records: कानपुर में दीपों से बनी कलात्मक आकृतियों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 500 ... Patna ADM Corruption Case: आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई, 1.06 करोड़ के अवैध साम्राज्य ...
धार्मिक

शिवजी की पूजा करते समय ध्यान रखें ये बातें बनी रहेगी भोलेनाथ की कृपा

सावन का पावन महीना शुरू हो चुका है। इस बार सावन 59 दिनों का होने वाला है। सावन के महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जाते हैं। साथ ही भोलेनाथ की पूजा-अर्चना भी जाती है। माना जाता है कि सावन के महीने में भोलेनाथ भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। वहीं भगवान शिव की पूजा करते समय कुछ वास्तु नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। भगवान शिव की पूजा में वास्तु से जुड़ी गलतियां कभी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से शिवजी नाराज हो सकते हैं। साथ ही भक्तों को पूजा का फल भी प्राप्त नहीं होता है। आइए जानते हैं कि वे नियम कौन से हैं।

इस दिशा में रखें मूर्ति

शास्त्रों के अनुसार, भगवान शिव का निवास स्थान कैलाश पर्वत है, जो कि उत्तर दिशा में माना जाता है। ध्यान रखें कि घर में शिवजी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करते समय इनकी दिशा उत्तर ही होना चाहिए।

क्रोधित तस्वीर न लगाएं

शास्त्रों के अनुसार शिवजी को भोले भंडारी के नाम से जाना गया है। आज के समय में बाजार में शिव जी की कई मूर्तियां और तस्वीरें उपलब्ध है। ऐसे में घर पर कभी भी शिवजी की क्रोधित मुद्रा में कोई मूर्ति न लगाएं। ऐसा करना विनाश का प्रतीक माना जाता है।

न चढ़ाएं ये चीजें

शिव जी की पूजा में इस बात का ध्यान रखें कि टूटे हुए चावल, सिंदूर, हल्दी, तुलसी, शंख का जल, केतकी, चंपा, केवड़ा के फूल शिवलिंग और भोलेनाथ पर नहीं चढ़ाने चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव नाराज हो जाते हैं।

शिव परिवार की तस्वीर लगाएं

आप शादीशुदा हैं, तो अपने घर में शिवजी के परिवार की तस्वीर लगाएं। भगवान शिव के परिवार की तस्वीर में गणेश जी और मां पार्वती दिखाई देती हैं लेकिन कार्तिकेय नहीं। हमेशा ऐसी मूर्ति का चयन करना चाहिए, जिसमें कार्तिकेय मौजूद हो क्योंकि वे भी भगवान शिव के पुत्र हैं। वही तस्वीर लगाएं, जिसमें भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय हो।

साफ-सफाई का रखें ध्यान

भगवान शिव की तस्वीर या मूर्ति घर में स्थापित करें तो इस बात का ध्यान रखें कि साफ-सफाई रहे। मूर्ति या उसके आस-पास गंदगी बिल्कुल भी न हो। ये वास्तु दोष का कारण बनती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button