ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

आदिवासी युवक को एक्सीवेटर में बांध कर पीटने वाले तीन पकड़ाए

प्रतापपुर। आदिवासी युवक पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाकर उसे एक्सीवेटर मशीन में बांधकर पीटने वाले तीन आरोपितों को प्रतापपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इस मामले में पीड़ित या उसके स्वजन ने थाने में कोई सूचना नहीं दी थी। घटना की जानकारी प्रतापपुर थाना प्रभारी किशोर केरकेट्टा को मीडिया के माध्यम से हुई थी जिसके बाद इस मामले में उन्होंने स्वत: संज्ञान लिया था तथा घटना की तह तक पहुंचने के लिए वे पुलिस बल के साथ पीड़ित पक्ष के घर सरहरी गए थे। जहां पीड़ित युवक कलिन्दर राम साण्डिल्य उम्र 32 वर्ष ने बताया कि जब वह मायापुर से अपने गांव सरहरी लौट रहा था तभी प्रतापपुर -चंदौरा रोड के निर्माण कार्य में लगे एक्सीवेटर के आपरेटर (चालक) व उसके अन्य दो साथियों ने उसके ऊपर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाकर पहले तो उसे जान से मारने की धमकी व गालियां देते हुए एक्सीवेटर में बांध दिया फिर लात, घूसों व बांस के डंडे से उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद जब उसके स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे तब जाकर आरोपितों ने उसे छोड़ा।

पीड़ित ने बताया कि घटना के दिन वह और उसके स्वजन काफी डर गए थे इसलिए थाने में शिकायत दर्ज करने नहीं गए। पीड़ित ने पुलिस को यह भी बताया कि उसके साथ की गई मारपीट से उसके माथे व पीठ में काफी चोट आई है तथा रस्सी से बंधने के कारण उसके दोनों हाथों में भी काफी तकलीफ है। मामले में प्रतापपुर पुलिस ने तीनों आरोपित अभिषेक पटेल पिता विजय पटेल 21 ग्राम बिरहोली थाना रिखी जिला कटनी, कृष्ण कुमार पटेल पिता दामोदर पटेल 20 ग्राम बड़ागांव चौकी गेलहरी थाना कोठला जिला कटनी, सोनू राठौर पिता मोतीलाल 19 ग्राम चांदपुर थाना जैतहरी जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश को दबिश देकर पकड़ा और थाने ले आए। पूछताछ में आरोपितों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया जिसके बाद पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा व रस्सी जब्त कर तीनों के विरुद्ध धारा 341, 294, 506, 323, 34, 3-1 (आरएस) 3-2 (व्ही) (क) एससीएसटी के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में प्रतापपुर थाना प्रभारी किशोर केरकेट्टा व उनकी टीम की सक्रिय भूमिका रही।

झूठी साबित हुई पेशाब करने की बात-

आदिवासी युवक से मारपीट करने के मामले की खबर नईदुनिया ने पूरी प्रमुखता से प्रकाशित की थी जिसमें केवल नईदुनिया ने ही समाचार के माध्यम से बताया था कि आदिवासी युवक के ऊपर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाकर मारपीट की गई थी। यही बात पीड़ित व आरोपितों ने भी अपने बयान में स्वीकार की है। इस बीच कुछ लोगों के द्वारा यह भी अफवाह उड़ाई जा रही थी कि मारपीट के दौरान आदिवासी युवक के ऊपर आरोपितों ने पेशाब भी किया था पर यह बात पूरी तरह से झूठी साबित हुई है। पीड़ित ने खुद इस बात से इंकार किया है तथा पुलिस की जांच में इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button