ब्रेकिंग
आपको नियमों की जानकारी नहीं… आतिशी के आरोपों पर बोले दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ऑयलफील्डस संशोधन बिल लोकसभा से पास, केंद्रीय मंंत्री हरदीप सिंह पुरी बोले- यह ऐतिहासिक दिन कहां पहली बार हुआ था होलिका दहन? सतयुग से है इस जगह का संबंध इन जिलों में सड़कों पर दौड़ेंगी पिंक बसें, महिलाओं का सफर होगा आसान और सुरक्षित ASI और हम मिलकर कराएंगे पुताई…शादी जामा मस्जिद को लेकर बोले सदर जफर अली बिहार में पर्यावरण संरक्षण के साथ होगा पत्थर खनन… राज्य सरकार ने जारी किया निर्देश हर घंटे 5 को मारेंगे… ट्रेन हाईजैक के बीच BLA की पाकिस्तानी सेना को आखिरी धमकी नोएडा में काली थार का कहर, सड़क पर कई लोगों को कुचलने की कोशिश; Video वायरल Holi 2025: होली के दिन UP के किन-किन जिलों में नमाज का समय बदला? जानें नई टाइमिंग ‘नाम मुस्कान काम खतरनाक’, लखनऊ में करती थी हथियारों की डिलीवरी; पास में मिली 4 पिस्टल और 7 मैगजीन

ASI और हम मिलकर कराएंगे पुताई…शादी जामा मस्जिद को लेकर बोले सदर जफर अली

उत्तर प्रदेश के संभल की जामा मस्जिद पिछले काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है. इस बीच बुधवार को मस्जिद में रंगाई पुताई के मामले पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए मस्जिद की बाहरी दीवारों पर सफेदी करने की इजाजत दे दी है. कोर्ट के इस फैसला का मुस्लिम समुदाय के लोगों स्वागत किया है, साथ ही खुशी भी जाहिर की. मस्जिद कमेटी ने पुताई की अनुमति के लिए सिविल रिवीजन याचिका दाखिल की थी.

इस मामले पर संभल की शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने फैसले के लिए अल्लाह और कोर्ट का शुक्रिया अदा किया. सदर ने कहा कि वो इस फैसले से बेहद खुश हैं. उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट ने ऐसा फैसला दिया है जो जायज है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ASI और हम दोनों मिलकर मस्जिद की पुताई करवाएंगे. उन्होंने कहा कि अगले 7 दिन में काम शुरू किया जाएगा या सम्पन्न हो जाएगा.

‘नमाज को लेकर ऐसा फैसला लेंगे कि भाईचारा बना रहे’

इसके साथ ही होली और जुमे की नमाज को लेकर मचे बवाल को लेकर सदर जफर अली ने कहा कि शाही जामा मस्जिद में नमाज किस वक्त होगी, यह फिलहाल तय नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि आज यानी बुधवार शाम तक इस बारे में फाइनल डिसीजन ले लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि शाही जामा मस्जिद पर जुमे की नमाज का हक सिर्फ उनकी कमेटी के पास है. सदर ने कहा कि जुमे की नमाज को लेकर कई धर्मगुरुओं से बात की गई है और सभी लोगों से मशवरा करने के बाद नमाज का समय बता दिया जाएगा.

आपको नियमों की जानकारी नहीं… आतिशी के आरोपों पर बोले दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष     |     ऑयलफील्डस संशोधन बिल लोकसभा से पास, केंद्रीय मंंत्री हरदीप सिंह पुरी बोले- यह ऐतिहासिक दिन     |     कहां पहली बार हुआ था होलिका दहन? सतयुग से है इस जगह का संबंध     |     इन जिलों में सड़कों पर दौड़ेंगी पिंक बसें, महिलाओं का सफर होगा आसान और सुरक्षित     |     ASI और हम मिलकर कराएंगे पुताई…शादी जामा मस्जिद को लेकर बोले सदर जफर अली     |     बिहार में पर्यावरण संरक्षण के साथ होगा पत्थर खनन… राज्य सरकार ने जारी किया निर्देश     |     हर घंटे 5 को मारेंगे… ट्रेन हाईजैक के बीच BLA की पाकिस्तानी सेना को आखिरी धमकी     |     नोएडा में काली थार का कहर, सड़क पर कई लोगों को कुचलने की कोशिश; Video वायरल     |     Holi 2025: होली के दिन UP के किन-किन जिलों में नमाज का समय बदला? जानें नई टाइमिंग     |     ‘नाम मुस्कान काम खतरनाक’, लखनऊ में करती थी हथियारों की डिलीवरी; पास में मिली 4 पिस्टल और 7 मैगजीन     |