ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
मनोरंजन

बॉलीवुड की इन फिल्मों ने ओपनिंग डे पर की सबसे ज्यादा कमाई

 कुछ समय पहले बाॅलीवुड फिल्मों का क्रेज खत्म सा हो गया था, लोगों को ज्यादा साउथ की फिल्में पसंद आ रही थी। बॉलीवुड फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थी। लेकिन कुछ समय पहले ही रिलीज हुई विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके ने बाॅक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। इसे देखते हुए अब उम्मीद की जा रही है कि अपकमिंग मूवीज को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। बॉलीवुड में पहले भी ऐसे कई फिल्में आई हैं, जिन्होंने अपने पहले दिन की कमाई से ही रिकॉर्ड तोड़ दिया था। आज हम आपके लिए उन फिल्मो की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने अपने ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई की है।

केजीएफ 2

साल 2022 में रिलीज हुई साउथ फिल्म केजीएफ 2 काफी चर्चा में रही है। इस फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। केजीएफ 2 ने पहले दिन इंडिया के बॉक्स ऑफिस पर 53.95 करोड़ की कमाई की थी। जिसके साथ ही ये फिल्म ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। केजीएफ 2 के पहले पार्ट को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

वाॅर

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म वॉर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने ओपनिंग में शानदार कमाई की। वॉर ने पहले दिन ही 53.35 करोड़ की कमाई कर ली थी। जिसके बाद ये फिल्म ओपनिंग पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में दूसरे नंबर पर आ गई।

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान

आमिर खान स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान वैसे को फ्लॉप फिल्म साबित हुई है, लेकिन इस फिल्म ने अपने पहले दिन अच्छी कमाई की थी। इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 52.25 करोड़ रुपये रहा था। इसी के साथ ये फिल्म ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।

हैप्पी न्यू ईयर

दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान स्टारर फिल्म हैप्पी न्यू ईयर को लोगों ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 44.97 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हैप्पी न्यू ईयर में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। साथ ही इस फिल्म के गाने भी हिट रहे हैं।

भारत

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म को दर्शकों को खासा रिस्पॉन्स नहीं मिला। लेकिन इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 42.30 करोड़ कमाए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। फिल्म से ज्यादा इसके गाने दर्शकों को काफी पसंद आए थे। इस फिल्म से दर्शकों को सलमान और कैटरीना की जोड़ी फिर देखने को मिली।

बाहुबली 2

साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई है। फिल्म ने अपने पहले दिन 41.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। बाहुबली के दोनों पार्ट को लोगों ने काफी पसंद किया है। बॉक्स ऑफिस पर बाहुबली 2 ने अच्छी कमाई की थी।

Related Articles

Back to top button