ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
खेल

ICC का बड़ा फैसला उनके सभी इवेन्ट्स में महिलाओं और पुरुषों के लिए बराबर होगी प्राइज मनी

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने घोषणा की है कि आईसीसी टूर्नामेंट में अब पुरुष और महिला दोनों टीमों के लिए समान पुरस्कार राशि होगी। इसकी शुरुआत आगामी टी20 विश्व कप से हो सकती है। महिला क्रिकेट लिए यह आईसीसी का ऐतिहासिक फैसला बताया जा रहा है। बीसीसीआई के अध्यक्ष जय शाह ने भी ट्वीट कर आईसीसी के इस फैसले पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि लैंगिक असमानता को दूर करने की दिशा में ये एक बड़ा कदम है।

प्राइज मनी में अंतर

बता दें कि अभी आईसीसी के इवेन्ट्स में महिला टीमों को पुरुष टीमों के मुकाबले काफी कम प्राइज मनी मिलती है। उदाहरण के लिए आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 में जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम को ट्रॉफी के अलावा 8.27 करोड़ रुपए प्राइज मनी के रूप में दिए गए। वहीं, उपविजेता साउथ अफ्रीका टीम को 4.13 करोड़ रुपए मिले। वहीं बीते साल ऑस्ट्रेलिया में खेले गए मेंस टी20 वर्ल्ड कप में विनर टीम को 13 करोड़ रुपए दिए गए थे, जबकि उपविजेता को 6.5 करोड़ रुपए मिले थे।

Related Articles

Back to top button