ब्रेकिंग
Uttarakhand Disaster Management Model: ब्रिक्स देशों ने मानी उत्तराखंड की धाक; आपदा प्रबंधन मॉडल की ... Akshay Kumar Charity: क्या अक्षय कुमार सिर्फ पैसा कमाने के लिए करते हैं फिल्में? एक्टर ने चैरिटी के ... Manav Suthar Test Debut: टेस्ट डेब्यू पर 6 विकेट लेकर रचा इतिहास; मानव सुथार ने 18 साल का सूखा किया ... Israel-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ा युद्ध का खतरा; क्या नेतन्याहू की जंग की जिद बन रही है ... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आज का नया भाव Environmental Impact of AI: एआई की बढ़ती मांग से बढ़ रहा जल संकट; 2027 तक हालात हो सकते हैं गंभीर Kalashtami Vrat 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देव की विशेष पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Banarasi Kachori Sabji Recipe: घर पर बनाएं बनारस का प्रसिद्ध नाश्ता; कचौड़ी-सब्जी बनाने की आसान विधि MP Rajya Sabha Election 2026: तीसरी सीट पर भाजपा का दांव; महेश केवट के नामांकन के बाद बढ़ी सियासी हलच... Earthquake in Northeast: भूटान के पास 5.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप; सिक्किम और बंगाल तक महसूस किए गए ...
मध्यप्रदेश

15 दिनों में ही उखड़ गई सड़क नगर निगम के अधिकारी बोले- ठेकेदार से करेंगे बात

छिंदवाड़ा। नगर निगम ने जिन सड़कों को बनाया है, उन पर गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कायाकल्प योजना के तहत नरसिंहपुर रोड पर डामर रोड का निर्माण किया है, लेकिन ये सड़क वर्षा का एक सीजन भी नहीं झेल पाई और जगह-जगह से उखड़ गई। सड़क पर जगह-जगह थेगड़े नजर आने लगे हैं। ताज्जुब यह है कि 15 दिनों पहले ही सड़क का निर्माण किया गया था, लेकिन आज सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। नगर निगम के अधिकारी अब संबंधित ठेकेदार से चर्चा करने की बात कह रहे हैं।

जून महीने में बारिश के पहले कायाकल्प योजना के तहत शहर में आनन-फानन में सड़क का निर्माण किया था, जिसके तहत नगर निगम के ठेकेदार ने नरसिंहपुर रोड पर करीब 4 किमी की डामर सड़क बनवाई थी। अब ये सड़क उखड़ गई है। सड़क के निर्माण के दौरान पुरानी सड़क पर ही बिना किसी पूर्व तैयारी के सड़क का निर्माण कर दिया था। सड़क निर्माण में किसी भी मानक का पालन नहीं किया, जिससे एक महीने भी ये सड़क नहीं चल पाई और अब सड़क की हालत और भी जर्जर हो चुकी है।

एनएचएआइ और निगम में उलझा सड़क निर्माण

छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर नेशनल हाईवे क्रमांक 547 पर खापाभाट चोर मंदिर घाट से लेकर न्यू पंजाब लान तक सड़क निर्माण का कार्य एनएचएआइ और नगर निगम के सीमा विवाद में उलझ कर रह गया है। कांग्रेस नेता चौधरी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि एनएचएआइ ने वार्ड क्र. 10 खापाभाट, सिध्दी विनायक वार्ड के तिगड्डे घाट तक सड़क का निर्माण कर दिया है। उसके आगे सड़क का निर्माण छोड दिया है। नगर निगम ने न्यू पंजाब लान वार्ड क्र. 16 महात्मा गांधी वार्ड से छिंदवाड़ा शहर की ओर सड़क का निर्माण कार्य किया है। उन्होंने बीच की दूरी लगभग एक किमी सड़क निर्माण को छोड़ दिया है।

दो विभागों के बीच यह कहकर सड़क निर्माण नहीं किया है कि सड़क हमारी सीमा में नहीं आती है, जबकि क्षेत्र में सड़क खराब हो गई है। इस संबंध में उन्होंने नगर निगम महापौर सहित जिला कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग की है। परियोजना निदेषक एनएचएआइ और आयुक्त नगर पालिक निगम को ज्ञापन दिया है।

सड़क की स्थिति को लेकर संबंधित ठेकेदार से बात की जाएगी, जिसके बाद इस मामले में कार्रवाई होगी।

राहुल सिंह, आयुक्त नगर निगम

Related Articles

Back to top button