ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
विदेश

फ्रांस में इस्तेमाल कर पाएंगे भारतीय यूपीआई जानिए क्या होगा फायदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की यात्रा पर है। पीएम के इस दौरे से भारत को यूपीआई के मोर्चे पर बड़ी बढ़त मिली है। अब फ्रांस में भारतीय यूपीआई का डंका बजेगा। दरअसल, पीएम मोदी और फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच एक समझौते हुआ है। इसका सबसे बड़ा फायदा भारतीय पर्यटकों को होगा, जो फ्रांस में भारतीय रुपये का इस्तेमाल कर लेनदेन कर पाएंगे।

यूपीआई के मोर्चे पर यह भारत की सबसे बड़ी सफलता है। फ्रांस भारतीय यूपीआई लॉन्च करने वाला पहला यूरोपीय देश बन गया है। भारत के डिजिटल पेमेंट मोड की आईएमएफ से लेकर कई वैश्विक बैंकों ने सराहना की है।

फ्रांस यूपीआई लॉन्च करने वाला पहला यूरोपीय देश

भारत और फ्रांस के बीच यूपीआई को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। यह सौदा फ्रांस को यूपीआई लॉन्च करने वाला पहला यूरोपीय देश बनाता है। यूपीआई के लिहाज से साल 2023 बेहद खास है। इस वर्ष सिंगापुर के PayNow और यूपीआई ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। जिससे उपयोगकर्ताओं को बॉर्डर पार ट्रांजेक्शन के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करने की अनुमति मिल गई है।

फ्रांस और भारत के बीच यूपीआई डील से क्या फायदा होगा?

यूपीआई की मंजूरी से उन लोगों को फायदा होगा, जो यात्रा के लिए भारत से फ्रांस जाते हैं। वे यूपीआई के जरिए आसानी से भुगतान कर सकेंगे। इससे देश में डिजिटल लेनदेन का क्रेज बढ़ेगा और अर्थव्यवस्था को फायदा होगा।

करेंसी एक्सचेंज का झंझट खत्म

भारतीय नागरिकों पेरिस या एफिल टॉवर देखने के लिए यूपीआई के जरिए भुगतान कर सकते हैं। इससे करेंसी एक्सचेंज का झंझट खत्म हो जाएगा। भारत में यूपीआई तेजी से बढ़ रहा है। 2026-27 तक इसके हर दिन एक अरब तक पहुंचने की उम्मीद है। देश में खुदरा डिजिटल भुगतान में यूपीआई की हिस्सेदारी अगले तीन से चार सालों में 90% तक पहुंच सकती है।

भारतीय यूपीआई इन देशों में लॉन्च

सिंगापुर में लोग यूपीआई के जरिए भुगतान कर सेंगे। यूपीआई ने पे नाउ के साथ समझौता किया है। इसके अलावा नेपाल और भूटान में यूपीआई के जरिए भुगतान किया जा रहा है। फ्रांस में यूपीआई के लॉन्च होने के बाद ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका, हांगकांग, ओमान, कतर, यूएई और यूके में उपलब्ध होगा।

Related Articles

Back to top button