ब्रेकिंग
दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की चाकू घोंपकर दिनदहाड़े हत्या: आरोपी फरार, सीसीटीवी खंगाल रह... भोपाल में हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा: नाइट शिफ्ट पर निकले पति ने मोमोज के ठेले पर देखा पत्नी का सच कर्नाटक के कोलार में 50 करोड़ की महाठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड दंपति समेत 4 गिरफ्तार क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,...
मध्यप्रदेश

मनोरंजन जगत में नींव मजबूत होना जरूरी नहीं तो गुम जाएंगे – सौम्या टंडन

भोपाल। शहर के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कंवेंशन सेंटर में चैंपियंस आफ चेंज मप्र पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में 17 विभूतियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें भोपाल में जन्मी अभिनेत्री सौम्या टंडन भी पुरस्कृत हुईं। इस मौके पर उन्‍होंने नवदुनिया से अपने अनुभव साझा किए।

मेरी परवरिश में ही मेरी सफलता छुपी है

भाभीजी घर पर हैं… फेम सौम्या टंडन ने कहा कि मनोरंजन जगत में अगर आपकी नींव मजबूत नहीं होगी तो आप वहां जाकर गुम जाएंगे। अगर आप अपनी जमीन से नहीं जुड़ेंगे तो सफल नहीं हो पाएंगे। सौम्‍या बताती हैं कि मेरा जन्मस्थल भोपाल है और परिवरिश उज्जैन में हुई। बचपन से ही मुझे साहित्य और कला का माहौल मिला। शुरुआत में कविताएं लिखती थीं। कालिदास अकादमी में रंगकर्म करती थी। मां चित्रकार और पिता लेखक थे। जो माहौल मिला है, उसी का नतीजा है कि मैं आज यहां तक पहुंच सकी। मेरी परवरिश में ही मेरी सफलता छुपी है।

बिग बास जैसे शो मेरे मिजाज के नहीं

रियलिटी शो के बारे में उन्होंने बताया कि मैं बिग बास नहीं देखती। अगर मुझे उसमें बुलाया भी जाता है तो मेरी तबीयत पर वह शो फिट नहीं बैठता। जहां पर कला का संबंध होता है, वह मुझे ठीक लगता है। लेकिन अभी तक मैंने 14 शो होस्ट किए हैं।

वास्तविक जीवन में अलग हूं

‘गोरी मैम’ ने बताया कि मैं वास्तविक जीवन में अलग हूं। आजाद होने के साथ अंदर से मजबूत महिला हूं। लेकिन अपने पति को अंगुलियों पर नहीं नचा पाती। शायद यह अमूमन महिलाओं का सपना भी होता है, इसलिए लोगों को मजा भी आता है।

डेली सोप पंसद नहीं

उन्होंने बताया कि टेलीविजन पर डेली शो का फारमेट मुझे अनकंफर्टेबल लगता है। लिमिटेड एपिसोड वाले शो ही पसंद आते हैं। डेली सोप में आप एक ही किरदार से बंध जाते हैं, कुछ अलग नहीं कर पाते। इसलिए एक सीरियस अभिनय करने के लिए मुश्किल होता है। फिलहाल मैंने इंटरनेट मीडिया पर एक शो शुरू किया है। उसके जरिए पूरे देश का भ्रमण कर रही हूं। ऐसे साधारण लोगों से मिल रही हूं, जो असाधारण काम कर रहे हैं। इसकी शुरुआत कश्मीर से की

Related Articles

Back to top button