ब्रेकिंग
रांची से सटे खूंटी के रीमिक्स फॉल में बड़ा हादसा टला, उफनती नदी में डूबते 2 युवकों की बची जान तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़का झारखंड राजद, बिहार सरकार और सीएम सम्राट चौधरी के कदम को बताया '... Basukinath Mela Admin Inspection Dumka: बासुकीनाथ धाम में दुकानदारों पर नकेल! अतिक्रमण पर जुर्माना, ... जामताड़ा के नाला में 50 एकड़ में होती है काजू की खेती, प्रोसेसिंग प्लांट न होने से औने-पौने दाम में ... JPSC विवाद पर बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर कांग्रेस का करारा पलटवार, ऋषिकेश सिंह बोले—'भ्रष्टाचार भाज... 'सीएम निवास में बैठा है पेपर लीक से जुड़ा अधिकारी', कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का मुख्यमंत्री ... बस्तर से नक्सलवाद के खात्मे के बाद बीजापुर का दरभा इलाका हुआ भयमुक्त, विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार PM मोदी ने 'मन की बात' के 136वें एपिसोड में की कोरबा के जल संरक्षण मॉडल की तारीफ, सीएम साय ने जताया ... Chhattisgarh Politics News CM Sai: 'भाजपा के लिए पद से बड़ा सिद्धांत', सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रे... Durg Doctor POCSO Act Arrest: दुर्ग में नाबालिग मरीज से गंदी हरकत करने वाला डॉक्टर गिरफ्तार! पॉक्सो ...
देश

मणिपुर की घटना ने महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान, डीजीपी से तत्काल कार्रवाई को कहा

नई दिल्लीः राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने दो माह से जातीय हिंसा से जूझ रहे मणिपुर में मई माह में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना का स्वत: संज्ञान लिया है और राज्य पुलिस प्रमुख को मामले में त्वरित कार्रवाई करने को कहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि उन्हें सूचित किया गया है कि मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। चार मई की इस घटना का वीडियो बुधवार को सामने आने के बाद से मणिपुर के पहाड़ी क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विरोधी पक्ष के कुछ पुरुष एक समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमा रहे हैं।

महिला आयोग ने ट्वीट किया, ‘‘एनसीडब्ल्यू मणिपुर घटना की निंदा करता है। स्वत: संज्ञान ले रहे हैं, मणिपुर के पुलिस महानिदेशक को तत्काल उचित कार्रवाई करने को कहा गया है।” महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्वीट किया है, ‘‘अभी-अभी मणिपुर के डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) से बात की और उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि अन्य (आरोपियों) को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

Related Articles

Back to top button