ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

“उन लड़कियों के शव अभी भी अस्पताल में हैं…” मणिपुर में हो चुकी है बर्बरता की सारी हदें पार

मणिपुर में कुकी समुदाय की दो महिलाओं को सड़कों पर नग्न घुमाने की भयावह घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। इस घटना को देख हम  स्तब्ध तो है ही साथ में एक डर भी पैदा हो गया है कि अगर अभी आवाज नहीं उठाई तो देश के हालात और बदतर होते जाएंगे। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच बीते ढाई महीनों से जारी हिंसक संघर्ष के बीच कई महिलाओं के साथ बर्बरता हो चुकी है।

दो महिलाओं के साथ शर्मनाक घटना सामने आने के बाद देश भर में गुस्सा और रोष है लेकिन इस बीच बहुत सी महिलाएं ऐसी भी हैं जिनकी आवाज हम तक नहीं पहुंच पाई है। हाल ही में सीनियर जर्नलिस्ट बरखा दत्त ने अपने यू-ट्यूब चैनल ‘मोजो स्टोरी’ (Mojo Story)  में कुकी समुदाय की अधिकार कार्यकर्ता ग्लैडी हुनजन का इंटरव्यू लिया, जिसमें उन्होंने वो बातें बताई जिसकी जानकारी शायद बहुत कम लोगों को है।

ग्लैडी हुनजन का कहना है कि उन लड़कियों के बारे में कोई नहीं जानता जिनके शव अभी भी अस्पताल में पड़े हैं। उन्होंने बताया वायरल वीडियो से जुड़ी घटना से अलग एक घटना और हुई है जहां कॉलेज छात्रों का यौन उत्पीड़न किया गया और उनकी  बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनकी हालत ऐसी कर दी गई थी कि परिवार वाले उनकर शव तक नहीं पहचान पाए थे। ग्लैडी का कहना है कि ये मामला मीडिया के सामने नहीं आया है। वो लड़कियों के शव अभी भी अस्पताल में हैं।

इसी बीच मणिपुर सरकार ने आम जनता और मीडिया घरानों से दो महिलाओं को सड़कों पर नग्न घुमाने की भयावह घटना के बारे में सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो को हटाने की अपील की। राज्य के गृह विभाग ने एक अधिसूचना में कहा कि मौजूदा कानून और व्यवस्था की स्थिति खराब हो सकती है क्योंकि घटना के वीडियो शरारती तत्वों द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर पोस्ट किए गए हैं। अधिसूचना में‘‘मीडिया घरानों सहित आम जनता से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर मौजूद किसी भी वीडियो , पोस्ट , री-पोस्ट को हटा दें या कथित घटना या अन्यथा से संबंधित किसी भी माध्यम से किसी भी सूचना , अफवाह, टिप्पणी , फैलाने से खुद को रोकें।

Related Articles

Back to top button