ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
मध्यप्रदेश

छेड़खानी के मामले में राजीनामा कराने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की अड़ीबाजी एफआइआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के एमपीनगर इलाके में छेड़छाड़ के मामले में पीड़िता से राजीनामा कराने के नाम पर एक व्यक्ति ने छेड़खानी के आरोपित युवक से डेढ़ लाख रुपये की अड़ीबाजी कर दी। वह उससे 10 हजार रुपये वसूल भी कर चुका है। आरोपित खुद को पत्रकार बताता है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पर अड़ीबाजी का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

एमपी नगर थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया कि वल्लभ नगर निवासी मोहम्मद अख्तर खान (50) निजी काम करते हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2015 में जहांगीराबाद थाना पुलिस ने एक लड़की की रिपोर्ट पर छेड़छाड़ का केस दर्ज किया था। कुछ दिन पहले अख्तर को नरेंद्र नाम का एक व्यक्ति मिला। उसने खुद को पत्रकार बताया और कहा कि वह छेड़छाड़ के केस में पीड़िता से समझौता करा देगा। इसके ऐवज में उसने पैसों की मांग की थी। विगत छह जुलाई को नरेन्द्र ने मोहम्मद अख्तर खान को एमपी नगर जोन-वन स्थित मल्टी लेवल पार्किंग के पास बुलाया और छेड़छाड़ के प्रकरण में समझौता करने के नाम पर 10 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपित 01 लाख 40 हजार रुपए और देने के लिए धमका रहा था। परेशान होकर मोहम्‍मद अख्‍तर एमपी नगर थाना पुलिस के पास पहुंचा और एफआइआर दर्ज कराई। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button