ब्रेकिंग
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्ता... सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भ... बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट धनबाद में फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनाने वाले प्रज्ञा केंद्र पर प्रशासनिक छापा, सेंटर सील और आईडी रद... रांची में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की सख्ती, दो अफसरों को शोकॉज
मध्यप्रदेश

लाड़ली बहना योजना में 21 से 23 वर्ष की आयु वाली बहनों को भी होगी पात्रता 25 जुलाई से आवेदन

लाड़ली बहना योजना में अब वह बेटियां भी सम्मिलित होंगी जिनकी आयु 21 वर्ष से लेकर 23 वर्ष है और जिनके पास ट्रैक्टर है। 25 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। यह घोषणा आज मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास पर्व के दौरान कही। उन्‍होंने कहा कि “25 जुलाई से लाड़ली बहना योजना में नई पात्र बहनों के आवेदन भरे जाएंगे। यह केवल पैसा देने की योजना नहीं है, ये बहनों का सम्मान बढ़ाने की योजना है। 25 जुलाई से 5 यात्राएं प्रारंभ होंगी, 5 अलग-अलग स्थानों से गांव की माटी, नदी का जल लेकर यात्रा सागर पहुंचेगी। 12 अगस्त को संत भगवान रविदास जी के मंदिर निर्माण का शिलान्यास होगा।

पढ़ें सीएम शिवराज के भाषण के मुख्‍य अंश

– वह पूछते थे 18 साल में क्या हुआ..? मैं बताता हूँ, 18 साल पहले गड्ढों में सड़क थी या सड़क में गड्ढा, पता ही नहीं लगता था। हमने 4 लाख 11 हजार किमी की शानदार सड़कें बना कर दीं। बिजली की सौगात हमने दी।

– हमने लगभग 45 लाख हेक्टेयर जमीन में सिंचाई की व्यवस्था की, बहनों को लाड़ली बहना का सम्मान दिया। मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ा है, उपलब्धियां तो अनेक हैं।

– प्रियंका जी को झूठ नहीं बोलना चाहिए, ये उनको शोभा नहीं देता। आप लोग गवाह हैं, सरकारी नौकरियों में 55 हजार भर्तियां हम इसी साल कर चुके हैं। अब भर्तियां होने पर भी कांग्रेस के मित्रों को तकलीफ हो रही है।

Related Articles

Back to top button