ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
मनोरंजन

Bigg Boss OTT 2: मनीषा रानी पर भड़के सलमान खान सोशल मीडिया यूजर्स ने उठाए सवाल

Bigg Boss OTT 2: बिग बाॅस ओटीटी का दूसरा सीजन फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस बार का वीकेंड का वार काफी शानदार रहा है। सलमान खान की वापसी पर घरवाले काफी खुश हुए हैं। एक बार फिर सलमान ने घरवालों की खूब क्लास लगाई। दरअसल पिछले वीकेंड के वार को सलमान खान के होस्ट नहीं किया था। उनकी जगह कृष्णा अभिषेक ने शो होस्ट किया और घरवालों के साथ-साथ दर्शकों का भी खूब मनोरंजन किया। इस वीकेंड के वार सलमान खान सबसे पहले जिया शंकर पर बरसे। टास्क के दौरान एल्विश यादव को पानी में साबुन घोलकर देने के लिए सलमान ने जिया को जमकर फटकार लगाई।

मनीषा रानी को सलमान ने लगाई फटकार

जिसके बाद सलमान के सामने जिया ने उनकी हरकत के लिए एल्विश यादव से माफी भी मांगी। ऐसे में कंटेस्टेंट को हंसते हुए देख सलमान फिर भड़क उठे। इतना ही नहीं मनीषा रानी को फेक लव एंगल बनाने को लेकर भी सलमान ने काफी सुनाया है। मनीषा से बात करते हुए सलमान ने कहा, “मनीषा ने कोई नकाब नहीं पहना है, लेकिन नकाब की दुकान जरूर खोल ली है।” इसके बाद सलमान कहते हैं, “इनका ध्यान सब पर है, बस खुद पर ही नहीं है।” सलमान की इन बातों पर मनीषा रानी कहती हैं, “हम रियल लाइफ में भी ऐसे ही हैं और सबकी सेटिंग करवाते हैं।”

फेक लव एंगल चलाने का लगाया आरोप

जिस पर सलमान कहते हैं, “यहां ग्रुप मोहब्बत चल रही है क्या, जो इनकी सेटिंग हो जाएगी तो इससे आपको क्या फायदा होगा। जो आपका काम है बस वो करो ना।” सलमान के इस बिहेवियर को देखते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने कई सवाल उठाए हैं। उन्हें सलमान का व्यवहार पसंद नहीं आया है। मनीषा रानी के सपोर्ट में कुछ हैशटैग भी ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिग बाॅस ओटीटी के मेकर्स जबरदस्ती मनीषा रानी को टारगेट कर रहे हैं। एक यूजर ने मनीषा को सपोर्ट करते हुए लिखा, “अकेले ही मनीषा जितना कंटेट शो को देती है, इतना जिया और फलक मिलकर भी नहीं दे सकते हैं।” वहीं एक और यूजर ने सवाल किया, “आखिर क्यों मनीषा रानी को टारगेट किया जा रहा है।”

Related Articles

Back to top button