ब्रेकिंग
पति को छोड़ बॉयफ्रेंड से कर ली शादी, सुहागरात पर दुल्हन को खटकी एक बात, ससुराल पहुंची तो… देव प्रतिमाओं को तोड़ा, हिंदू कार्यकर्ताओं में आक्रोश… बुलंदशहर में नवरात्रि से पहले माहौल बिगाड़ने ... गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर हुआ विवाद, RPF जवान ने BJP नेता को सड़क पर सरेआम पीटा, वीडियो वायरल होते ह... संघ के 2 मजबूत स्तंभों को… RSS मुख्यालय में पीएम मोदी ने ऐसे किया हेडगेवार-गोलवरकर को याद सीएम डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में किया पूजन, प्रदेशवासियों को दी हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं पुलिस पकड़ने आई तो अर्द्धनग्न अवस्था में बैठ गए व्‍यापमं के व्हिसल ब्लोअर, पुलिस के साथ हो गई तीखी बह... जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन का छलका दर्द, स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर कह दी ये बड़ी बात जरूरी खबर: MP में एक अप्रैल से सिर्फ संपदा-2 पर होंगी रजिस्ट्रियां, संपदा-1 पोर्टल हो जाएगा बंद इंदौर में सेवानिवृत्त प्रोफेसर से सवा पांच लाख की ठगी, बैंक अधिकारी बनकर बात की और फोन हैक किया MP में भोजपुरी गानों पर कॉलेज की छात्राओं ने बनाई रील, विरोध बढ़ने पर किया डिलीट

घर में घुस रहे 7 फिट लंबे कोबरा से भिड़ गए चार जर्मन शेफर्ड, वफादारी देख हर कोई कर रहा वाहवाही

सतना : कुत्ते की वफादारी सब बखूबी जानते हैं। यहां तक कि कुत्ते की वफादारी की लोग मिसालें तक देते हैं और कुत्ते को इंसान से ज्यादा वफादार कहा जाता है। इसका एक और उदाहरण मध्यप्रदेश के सतना जिले में देखने को मिला। यहां खेत का पास बने घर में अचानक एक कोबरा सांप आ गया। सांप को देखते ही आंगन में मौजूद चार पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते एकदम सतर्क हो गए और उन्होंने सांप को वहीं घेर लिया और उसे रोकने के लिए टूट पड़े। चारों ने कोबरा का डटकर सामना किया और लहूलुहान करते हुए उसकी जान ले ली। कोबरा के शिकार का वीडियो भी सामने आया है।

मामला सतना जिले के ऊचेहरा तहसील अंतर्गत कुंदहरी जकीरा गांव का है। यहां रणविजय सिंह ने घर की देखभाल के लिए चार जर्मन शेफर्ड पाल रखे हैं। दिन में कुत्तों को खुला छोड़ दिया जाता है ताकि वे घर और खेत की सुरक्षा कर सकें और कोई अंजान वहां आ न सके।

मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे जब उनका परिवार अंदर कुछ काम कर रहा था। इसी दौरान खेत में से एक करीब 7 फिट का लंबा कोबरा आंगन की ओर दिखा। जैसे ही कुत्तों की नजर उस पर पड़ी तो वे चारों मिलकर मुकाबला करने लगे। सांप ने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन चारों जर्मन शेफर्ड कुत्तों के आंगे कोबरा सांप जीत नहीं पाया और उसने दम तोड़ दिया।

कोबरा को रोकने के लिए कुत्तों ने भौंकना शुरु कर दिया। उनके भौंकने की आवाज सुनकर घर के मालिक रणविजय सिंह दौड़कर देखने पहुंचे। जब तक वे बाहर आए तब तक चारों पालतू कुत्ते कोबरा को मार चुके थे। इस पूरी घटना को घर के मालिक ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

रणविजय सिंह ने बताया कि चारों जर्मन शेफर्ड डॉग को उसने बचपन से पाला है। उनका नाम सूजी, कल्लू, लूसी, जूली है। वह घर के सदस्य की तरह उनकी देखभाल भी करते थे। उनको पूरा दिन खुला छोड़कर रखते हैं। कुत्ते भी पूरी वफादारी के साथ घर की सुरक्षा करते हैं।

पति को छोड़ बॉयफ्रेंड से कर ली शादी, सुहागरात पर दुल्हन को खटकी एक बात, ससुराल पहुंची तो…     |     देव प्रतिमाओं को तोड़ा, हिंदू कार्यकर्ताओं में आक्रोश… बुलंदशहर में नवरात्रि से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश     |     गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर हुआ विवाद, RPF जवान ने BJP नेता को सड़क पर सरेआम पीटा, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल     |     संघ के 2 मजबूत स्तंभों को… RSS मुख्यालय में पीएम मोदी ने ऐसे किया हेडगेवार-गोलवरकर को याद     |     सीएम डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में किया पूजन, प्रदेशवासियों को दी हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं     |     पुलिस पकड़ने आई तो अर्द्धनग्न अवस्था में बैठ गए व्‍यापमं के व्हिसल ब्लोअर, पुलिस के साथ हो गई तीखी बहस, वीडियो हो रहा वायरल     |     जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन का छलका दर्द, स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर कह दी ये बड़ी बात     |     जरूरी खबर: MP में एक अप्रैल से सिर्फ संपदा-2 पर होंगी रजिस्ट्रियां, संपदा-1 पोर्टल हो जाएगा बंद     |     इंदौर में सेवानिवृत्त प्रोफेसर से सवा पांच लाख की ठगी, बैंक अधिकारी बनकर बात की और फोन हैक किया     |     MP में भोजपुरी गानों पर कॉलेज की छात्राओं ने बनाई रील, विरोध बढ़ने पर किया डिलीट     |