ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में चीतों के दूसरे ठिकाने गांधीसागर अभयारण्य को तैयार करने में मुश्किलें

भोपाल(राज्य ब्यूरो) मध्य प्रदेश में चीतों का दूसरा ठिकाना गांधीसागर अभयारण्य तैयार करने में अब देर लग सकती है। दरअसल, नीमच जिले में अभयारण्य की सीमा से सटे बूझबेसला गांव के लोगों ने अभयारण्य की सीमा पर जाली लगाने का विरोध किया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में उनके मवेशी चरने जाते हैं। जाली लगी, तो मवेशी कहां चरेंगे। इस जगह को खाली कराने के लिए क्षेत्र का वन अमला पहुंचा, तो ग्रामीणों ने पथराव किया।

इसके बाद वनकर्मियों ने अतिक्रमण हटाने के लिए दोबारा जाने से मना कर दिया है। बता दें कि कूनो नेशनल पार्क से कुछ चीतों को शिफ्ट करने के लिए गांधीसागर को सितंबर या अक्टूबर तक तैयार करने का लक्ष्य तय किया गया है। मंदसौर और नीमच जिलों में फैले गांधीसागर अभयारण्य के एक ओर गांधीसागर बांध का पानी है, तो तीन ओर से चैनलिंक जाली लगाई जानी है।

ताकि यहां छोड़े जाने वाले चीते बाहर निकलकर गांवों में न घुसें। भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के विशेषज्ञों के अध्ययन में अभयारण्य का वातावरण चीतों के अनुकूल पाया गया है। इसलिए जब कूनो से कुछ चीते शिफ्ट करने की बात आई, तो गांधीसागर की फेंसिंग शुरू कर दी गई।

इसके लिए कैंपा फंड (प्रतिपूरक वनरोपण निधि प्रबंधन और योजना प्राधिकरण) से 20 करोड़ रुपये दिए गए हैं। एक माह पहले फेंसिंग शुरू हुई और ठेकेदार के मजदूर बेझबेसला गांव के पास फेंसिंग के खंभे लगाने के लिए गड्ढे खोद रहे थे, तभी ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया। उनके पक्ष में स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मैदान में उतर आए। तब से फेंसिंग का काम बंद है। मामले में नीमच के डीएफओ एसके अटोदे से बात करने की कोशिश की गई, पर उनका फोन नहीं उठा।

आनन-फानन में शुरू हुआ काम

चीतों के लिए प्रदेश में कूनो, गांधीसागर और नौरादेही को चुना गया है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण(एनटीसीए) के अधिकारी चाहते तो अफ्रीकी देशों से चीता लाने से पहले गांधीसागर को तैयार कर सकते थे, पर अधिकारी तब जागे, जब प्रदेश के पूर्व मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक जेएस चौहान ने किसी अनहोनी के डर से कुछ चीतों को तत्काल शिफ्ट कराने के लिए पत्र लिखा था। इसके बाद एनटीसीए, चीता निगरानी समिति और केंद्रीय वनमंत्री भूपेंद्र यादव ने साफ कहा कि चीते प्रदेश से बाहर नहीं जाएंगे। तब कहीं फिर गांधीसागर की सुध ली गई।

Related Articles

Back to top button