ब्रेकिंग
Dehradun News: बैरागीवाला गांव में युवक की हत्या के बाद भारी तनाव; गुस्साए लोगों का हंगामा, पुलिस बल... Drone Post Delivery in Himachal: हिमाचल में ड्रोन से पहुंचेगी डाक; मंडी-रेहरधार मार्ग पर सफल ट्रायल,... Greater Noida News: जिम में वर्कआउट के बाद 20 वर्षीय युवक की मौत; हार्ट अटैक की आशंका से मचा हड़कंप Maharashtra Politics: शरद पवार को रामदास आठवले का बड़ा ऑफर; कांग्रेस के बजाय NDA में आने की दी सलाह Govindpuri Fire Case: दिल्ली अग्निकांड कोई हादसा नहीं, बल्कि खौफनाक साजिश; 3 की मौत के मामले में 4 ग... TMC Internal Conflict: सांसद काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी और महुआ मोइत्रा को भेजा कानू... Noida Road Accident: नोएडा महामाया फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार स्लीपर बस पलटी; 14 यात्री घायल Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में फिर सताएगी भीषण गर्मी; 6 दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ...
धार्मिक

भोजन बनाते समय जरूर करें ये काम कभी नहीं होगी धन की कमी

 वास्तु शास्त्र में घर के साथ-साथ किचन से जुड़े भी कई नियम बताए गए हैं। अन्न को देवता के समान ही पूजनीय माना गया है। किचन से जुड़े कुछ नियमों का पालन कर लिया जाए तो देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। साथ ही घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। धर्म शास्त्रों में अन्न का आदर करने के लिए कहा जाता है। जिस भी घर में नियमों को ध्यान में रखते हुए भोजन पकाया और खाया जाता है। वहां दोगुनी तरक्की होती है। साथ ही अन्न के भंडार हमेशा भरे रहते हैं। आइए जानते हैं कि भोजन पकाते और खाते समय किन नियमों का पालन करना चाहिए।

– भोजन बनाते समय व्यक्ति को अपना मन पवित्र रखना चाहिए। नकारात्मकता और गंदगी से बनाया गया भोजन कभी स्वादिष्ट नहीं बनता है। ऐसे भोजन को ग्रहण करने से व्यक्ति बीमारियों का शिकार होता है। उसके मन और सोच पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

– भोजन करने से पहले अन्न देवता का आभार प्रकट करें। इसके लिए हिंदू धर्म में भोजन मंत्र भी बताया गया है। भोजन करने से पहले भोजन मंत्र का पाठ करना चाहिए।

– भोजन को हमेशा शुद्ध और स्वच्छ जगह पर ही बनाना चाहिए। अशुद्ध जगह पर बनाए गए भोजन का सेवन कभी नहीं करना चाहिए।

– भोजन करते समय पूर्व दिशा की ओर मुंह करके ही भोजन करना चाहिए। इसके अलावा करियर में उन्नति के लिए या फिर धन प्राप्ति के लिए पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके भी भोजन कर सकते हैं।

– हिंदू धर्म में अन्नदान का बहुत महत्व है। घर में बरकत बनी रहे और धन-धान्य भरा रहे, इसके लिए समय-समय पर अन्नदान जरूर करें।

– भोजन करने के लिए दाएं हाथ का ही उपयोग करना चाहिए। बाएं हाथ से भोजन करना दोषपूर्ण माना जाता है। कभी भी थाली में अन्न नहीं छोड़ें, ना ही कभी अन्न का अपमान करें।

– कभी भी दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके भोजन न करें। ऐसा करने से उम्र कम होती है और कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। भोजन करते समय हमेशा मन को शांत रखें। भोजन के समय लड़ाई-झगड़ा न करें।

Astro Tips: सुबह उठते ही इन चीजों को देखना माना जाता है अशुभ, मां लक्ष्मी होती हैं नाराज

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button