ब्रेकिंग
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ... संसद में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
देश

फौजी की मौत का उलाहना देकर महिला को कर रहे प्रताड़ित

 बिलासपुर। सीपत क्षेत्र के ग्राम कौड़िया में रहने वाली फौजी की विधवा ने ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित करने की शिकायत की है। इसके साथ ही उसने मारपीट का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

सीपत क्षेत्र के ग्राम कौड़िया में रहने वाली सोनिया सोनवानी गृहणी हैं। उन्होंने 2016 में कौड़िया में रहने वाले प्रभु कुमार सोनवानी से लव मैरीज की थी। उनके पति थल सेना में जवान थे।

पठानकोट ड्यूटी के दौरान 2022 में उनके पति ने आत्महत्या कर ली थी। पति के मौत के बाद ससुराल वाले सोनिया को प्रताड़ित करते। पति के मौत का उन्हें ही कारण बताकर गाली-गलौज करते। सोमवार को बच्चों को स्कूल लेकर जाने की बात को लेकर ससुर सुखलाल, सास मनकी बाई, ननद स्वाती और छाया सोनवानी ने मारपीट की। साथ ही उनके मोबाइल को छीनकर तोड़ दिया। महिला ने घटना की शिकायत सीपत थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Related Articles

Back to top button