ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में भारी वर्षा के लिए Red Alert जारी, दिल्ली में भी बारिश से आफत

मुंबई: महाराष्ट्र के रायगढ़ और कुछ अन्य जिलों में बुधवार को भारी वर्षा के आसार को देखते हुये यहां रेड अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने रत्नागिरी जिले सहित पश्चिम-मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और कोंकण के लिए आज भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट की चेतावनी जारी की।

जबकि सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, ठाणे, पालघर और मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे और सतारा जिलों में भी भारी बारिश का अनुमान जताया है और गढ़चिरौली, गोंदिया और नांदेड़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ जिलों सहित उत्तरी महाराष्ट्र में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने नागरिकों से उचित सावधानी बरतने की अपील की है।

तानसा और विहार झीलें उफान पर
शहर में बीते कई दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से तानसा और विहार झीलें बुधवार को पूरी तरह से भरने के बाद उफान पर आ गईं। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि तानसा और विहार झीलें मुंबई में पीने योग्य पानी का प्रमुख जलस्त्रोत हैं। बीएमसी ने बताया कि मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले सात जलाशयों में से विहार, तानसा और तुलसी झीलें उफान पर हैं। नगर निकाय ने बताया कि मुंबई के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित विहार झील रात 12 बजकर 48 मिनट पर पूरी तरह से भर गई, जबकि ठाणे जिले में स्थित तानसा झील बुधवार को सुबह चार बजकर 35 मिनट पर उफान पर आ गई। बीएमसी ने ट्वीट किया, “मुंबईवासियों को पानी की आपूर्ति करने वाली सात झीलों में शामिल तानसा झील आज सुबह चार बजकर 35 मिनट पर पूरी तरह से भर गई और अब उफान पर है।”

दिल्ली में भी बारिश से आफत
वहीं, राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों की नींद बुधवार को भारी बारिश से खुली, जिससे शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। आईटीओ रोड पर जलभराव से सुबह के व्यस्त समय में यातायात बाधित हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वानुमान लगाया है कि गुरुवार तक हल्की से मध्यम बारिश होगी, जिससे मौजूदा तापमान पर असर पड़ने की संभावना है। इस बीच, आईएमडी के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से तीन डिग्री कम है। मौसम विज्ञानियों ने दिन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में आमतौर पर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। इसके अलावा, बुधवार सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।

Related Articles

Back to top button