ब्रेकिंग
Kerala Politics: मुख्यमंत्री सतीशन और पीएम मोदी की बैठक; राज्य की प्राथमिकताओं और केंद्र से मदद पर र... Supreme Court Update: कानून के छात्रों की उपस्थिति पर SC का बड़ा फैसला; हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक Gurmeet Ram Rahim Parole: 16वीं बार जेल से बाहर आए गुरमीत राम रहीम; 30 दिन की पैरोल पर मचा सियासी बव... Amit Shah in Rajasthan: सीमा सुरक्षा हमारी प्राथमिकता; BSF जवानों के साहस और बलिदान को गृह मंत्री ने... Akhilesh Yadav Press Conference: यूपी में 'फर्जी एनकाउंटर' को लेकर अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला Khagaria Encounter: बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई; 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी मोहम्मद बुद्दिन ढे... Bulandshahr Double Murder: ससुर-बहू के अवैध संबंधों ने बिगाड़ा परिवार; बेटे ने पिता और पत्नी को उतार... Gurugram Crime News: लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर पति ने की पत्नी की हत्या; शव बाथरूम में मिला, आरोपी... Rajasthan Heatwave Alert: गर्मी के चलते राजस्थान सरकार का बड़ा फरमान; दोपहर में जानवरों से काम लेने प... Ramgarh Crime News: राहुल दुबे गैंग का बड़ा खुलासा; पतरातू में बड़ी वारदात की योजना बनाते 6 अपराधी गिर...
खेल

भारत-इंडीज दूसरा टेस्ट आज से विराट कोहली होंगे सचिन द्रविड़ धोनी के 500 क्लब में शामिल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच गुरुवार से पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेला जाना है। पहले टेस्ट में शानदार जीत के बाद टीम इंडिया का उत्साह चरम पर है। यह मैच विराट कोहली के लिए बहुत खास होने जा रहा है।

यह विराट का 500 वां अंतरराष्ट्रीय मैच है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे दुनिया के 10वें और भारत के चौथे खिलाड़ी हैं। भारत की ओर से इससे पहले सचिन तेंडुलकर, राहुल द्रविड़ और महेंद्र सिंह धोनी ने 500 से इससे अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच (टेस्ट, वनडे, टी-20) खेले हैं।

फॉर्म में विराट, क्या इस बार लगाएंगे शतक

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत ने अपना दबदबा कायम रखते हुए पारी और 141 रन से जीत हासिल की। जीत के हीरो रहे रविचंद्रन अश्विन और यशस्वी जायसवाल। अश्विन ने जहां मैच में कुल 12 विकेट लिए, वहीं यशस्वी ने शानदार 171 रन की पारी खेली थी। कोहली ने 76 रन बनाए थे। इस मैच में फैन्स को कोहली से शतक की उम्मीद है।

Full list of Players with 500 or more international caps

IND vs WI 2nd Test: Predicted Playing XI

भारत: भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी।

वेस्टइंडीज: क्रैग ब्रेथवेट (कप्तान), तेगनारायण चंद्रपॉल, क्रिक मैकेंजी, एलिक अथानाज, जर्मेन ब्लैकवुड, जोशुआ डी सिल्वा (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, केविन सिंक्लेयर, अल्ज़ारी जोसेफ, केमार रोच, शैनन गेब्रियल।

Related Articles

Back to top button