ब्रेकिंग
Jalandhar PNB News: जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में बड़ी वारदात; लॉकर से गायब हुआ सोना, बैंक की सुरक्... Ludhiana News: लुधियाना में अब AI से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी; नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर पुलिस... Summer Vacation 2026: गर्मी की छुट्टियों में होमवर्क का बोझ; विद्यार्थियों की बढ़ी टेंशन, कैसे पूरा ... Chandigarh News: इंडिगो की फ्लाइट में धमाके की खबर से हड़कंप; सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री, एयरपोर्... India-Pakistan News: भारत ने रिहा किए 4 पाकिस्तानी कैदी; अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते वतन वापसी Punjab News: पंजाब में गहरा सकता है दूध का संकट! वेरका कर्मचारियों ने किया 13 मई से हड़ताल का ऐलान Chandigarh Property Dealer Murder: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में नया मोड़; सामने आए सच ने पुलिस के भी... Amritsar Encounter: अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; वेरका फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ... Panjab University News: पंजाब यूनिवर्सिटी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन; सेमिनार हॉल बना इतिहास प्रेम... Vinesh Phogat News: भतीजी विनेश के समर्थन में उतरे महावीर फोगाट; बोले- विनेश की बातों में दम है, सच्...
देश

संसद में आसानी से पास हो सकता है दिल्ली अध्यादेश, मोदी सरकार को मिला YSR का साथ

दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण के लिए लाया जा रहा नेशनल कैपिटल टेरिटरी ऑफ दिल्ली (संशोधन) बिल, 2023 के मामले में केंद्र को वायएसआर कांग्रेस का साथ मिल गया है। लोकसभा में एनडीए का बहुमत है लेकिन राज्यसभा में परेशानी हो सकती थी लेकिन अब यह दिक्कत भी दूर हो गई है। आंध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआर कांग्रेस पार्टी दिल्ली से जुड़े अध्यादेश के बिल पर केंद्र सरकार को समर्थन देने के पक्ष में है। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने इस बात की जानकारी दी है।

राज्यसभा में नौ और लोकसभा में 22 सांसद
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को राज्यसभा में नौ और लोकसभा में 22 सांसद हैं। राज्यसभा में वाईएसआर का समर्थन सरकार के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है और लोकसभा की तरह राज्यसभा में दिल्ली अध्यादेश आसानी से पास हो सकता है। वायएसआसीपी के नेता वी विजयसाई रेड्डी ने कहा, ‘पार्टी अविश्वास प्रस्ताव और दिल्ली अध्यादेश के मुद्दे पर केंद्र सरकार का समर्थन करेगी। पार्टी सांसदों को इस बारे में जानकारी दे दी गई है।’

सरकार का आंकड़ा 112, बहुमत से 8 वोट कम
वायएसआरसीपी के समर्थन से पहले राज्यसभा में सरकार का आंकड़ा 112 था जो बहुमत से 8 दूर था। पार्टी के नौ सांसद दिल्ली बिल पर मोदी सरकार के पक्ष में वोट डालेंगे। इस तरह बिल के समर्थन में 121 वोट होंगे, जो बहुमत के आंकड़े से एक अधिक है। इसके अलावा सरकार को बीएसपी, जेडीएस और टीडीपी से भी समर्थन की उम्मीद है। इन तीनों दलों के एक-एक सांसद हैं। ऐसे में बिल के पक्ष में 124 वोट मिल सकते हैं, जिससे बिल आसानी से पास हो जाएगा।

31 जुलाई को संसद में पेश होगा बिल
दिल्ली के अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग से जुड़े केंद्र सरकार के अध्यादेश से संबंधित बिल सोमवार (31 जुलाई) को संसद में पेश किया जाएगा। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मंगलवार को इस बिल को मंजूरी दे दी गई थी। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार संशोधन अध्यादेश 19 मई को जारी किया था। इस अध्यादेश में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी लोक सेवा प्रधिकरण नाम का एक प्राधिकरण होगा, जो उसे प्रदान की गई शक्तियों का उपयोग करेगा और उसे सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करेगा। दिल्ली की आप सरकार ने इस अध्यादेश का पुरजोर विरोध किया है

Related Articles

Back to top button