ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
उत्तरप्रदेश

CM योगी आज गोरखपुर को देंगे करोड़ों का उपहार, कल अधिवक्ता चैंबर भवन का करेंगे लोकार्पण

गोरखपुर, CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखरपुर दौरे पर हैं। यहां सीएम योगी व्यापारियों एवं इंटर कालेज के प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों के साथ संवाद करेंगे। सीएम योगी आगमन के पहले सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए हैं। साथ ही प्रशासन की ओर से भी पुख्ता तैयरियां शुरू कर दी गईं हैं। वहीं, सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजेंगे। शाम चार बजे कचहरी में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ता चैंबर भवनों का लोकार्पण करेंगे। अधिवक्ताओं को सवा नौ करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे।  यह कार्यक्रम सर्किट हाउस स्थित एनेक्सी भवन सभागार में होगा।

मिनट टू मिनट कार्यक्रम 
बता दें कि सीएम योगी रविवार की दोपहर गोरखपुर पहुंचेंगे। दोपहर बाद करीब तीन बजे एनेक्सी भवन सभागार में मुख्यमंत्री पहले व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे। उसके ठीक बाद शाम चार बजे राजकीय इंटर कालेजों के प्रधानाचार्यों एवं अशासकीय सहायता प्राप्त इंटर कालेजों के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधकों को संबोधित करेंगे। करीब 50 से अधिक व्यापारियों एवं 200 प्रधानाचार्यों एवं प्रबंधकों को बुलाया गया है। मुख्यमंत्री सोमवार की सुबह वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में डूडा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजेंगे। शाम चार बजे कलेक्ट्रेट कचहरी में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ता चैंबर भवनों का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री डिजिटल पुस्तकालय का शिलान्यास भी करेंगे।

सोमवार को इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे योगी  
सोमवार शाम प्रस्तावित कार्यक्रम में सीएम योगी गोरखपुर कलेक्ट्रेट मुख्यालय परिसर में 3 करोड़ 46 लाख 21 हजार रुपये की लागत से बने मल्टीस्टोरी अधिवक्ता चैंबर्स और सदर तहसील में 4 करोड़ 54 लाख 24 हजार रुपये की लागत से निर्मित अधिवक्ता चैंबर्स का लोकार्पण करेंगे। साथ ही 1 करोड़ 25 लाख 30 हजार रुपये की लागत से कलेक्ट्रेट परिसर में बनने वाली डिजिटल लाइब्रेरी का शिलान्यास करेंगे।

वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कालेज में सोमवार की सुबह करीब 11 बजे से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के आठ हजार 450 लाभार्थियों के खाते में 51 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी जाएगी। 250 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में 50 हजार रुपये, 2200 लाभार्थियों को दूसरी किस्त के रूप में डेढ़ लाख रुपये एवं 3350 लाभार्थियों को 50 हजार रुपये की तीसरी किस्त भेजी जाएगी। गोरखपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 43 हजार 600 आवास स्वीकृत हैं। इसमें से 35 हजार 500 आवास पूरे हो चुके हैं। 8400 आवास चार महीने पहले ही स्वीकृत हुए हैं। इनके लाभार्थियों को पहली किस्त जारी कर दी गई है और निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button