ब्रेकिंग
West Bengal Politics: TMC में बड़ी बगावत; ऋतब्रत बनर्जी गुट का ममता बनर्जी को ऑफर, क्या ममता बनेंगी '... Ghaziabad Outer Ring Road: राजनगर एक्सटेंशन में जाम से मिलेगी मुक्ति; 91 करोड़ की लागत से बनेगा नया ... Odisha Bank Horror: मृत बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुँचा भाई; केंद्र सरकार ने ब्रांच मैनेजर को किया सस्... Lucknow Aliganj Fire Case: कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 15 की मौत; जानिए क्या हैं दोषियों पर लगी कानून... JD Vance Pakistan Statement: पाकिस्तान पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान से गरमाई राजनीति; रिपब्लिकन स... Crude Oil Price Crash: कच्चे तेल की कीमतों में 5% की बड़ी गिरावट; क्या भारत में सस्ते होंगे पेट्रोल-ड... Nirjala Ekadashi 2026 Date: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना छिन जाएगा व्रत का पूरा पु... Hrithik Roshan in Jailer 2: चेन्नई में शूट करेंगे स्पेशल कैमियो? 'जेलर 2' के लेटेस्ट अपडेट ने बढ़ाई फ... Japan PM Sanae Takaichi India Visit: जापान की पीएम ताकाइची आएंगी गुवाहाटी; पीएम मोदी के साथ होगी साल... FIFA World Cup 2026: मेसी बनाम एम्बाप्पे; गोल्डन बूट और सबसे ज्यादा गोल के रिकॉर्ड के लिए सीधी टक्कर
मध्यप्रदेश

युवा पंचायत में इंदौर पहुंचे कमलनाथ, दिग्विजय और कन्हैया कुमार… अमित शाह को लेकर कह दी ये बड़ी बात

इंदौर: मध्यप्रदेश विधानसभा की चुनावी राजनीति के लिहाज से आज का दिन बेहद अहम है। वो इसलिए क्योंकि आज इंदौर में कांग्रेस और बीजेपी के दिग्गजों का इंदौर में जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। सियासी दिन की शुरुआत दो पूर्व मुख्यमंत्री के शिव शिव पूजन के साथ हुई। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के साथ दिग्विजय सिंह इंदौर के बाणेश्वर कुंड धाम पहुंचे। जहां विधायक संजय शुक्ला द्वारा आयोजित रुद्राभिषेक अनुष्ठान में मौजूद रहकर दोनों नेताओं ने महादेव की आराधना की। इनके साथ एनएसयूआई प्रभारी कन्हैया कुमार भी मौजूद थे।

MP विधानसभा चुनाव की रणनीति कमान अब बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने संभाल ली है। जबकि दोनों दलों के लिए मालवा और निमाड़ में बेहतर प्रदर्शन करना सबसे अहम फैक्टर साबित होगा। इसलिए मालवा और निमाड़ का सियासी केंद्र इंदौर बन गया है। आज यहां एक ही दिन बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेता अपनी चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए मैदान में उतर चुके है। अमित शाह इंदौर पहुंचते,उसे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इंदौर में दस्तक दी..विमानतल से कमलनाथ सीधे शहर बाणेश्वर कुंड धाम पहुंचे। जहां विधायक संजय शुक्ला द्वारा आयोजित रुद्राभिषेक आयोजन का कमलनाथ भी हिस्सा बने। कमलनाथ ने यहां पहुंच कर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। जबकि संजय शुक्ला ने कमलनाथ को हनुमान जी की मूर्ति और गदा भेंट की। कमलनाथ ने कहा कि पूजन के माध्यम से उन्होंने मध्य प्रदेश और यहां के नौजवानों के सुरक्षित भविष्य की कामना की है।

अमित शाह के लगातार एमपी दौरे पर कमलनाथ ने कहा कि यह उनकी रणनीति है,वो जैसे चाहे वैसे करें। इधर कमलनाथ के अनुष्ठान स्थल पर पहुंचने के कुछ ही देर बाद दिग्विजय सिंह भी यहां पहुंचे और उन्होंने भी रुद्राभिषेक कर शिव भक्ति की। दोनों नेताओं के साथ एनएसयूआई के प्रभारी कन्हैया कुमार भी पूरे समय साथ थे। कांग्रेस ने शिव पूजन कर अपनी आगामी रणनीति स्पष्ट कर दी है और साफ कर दिया है कि हिंदुत्व के मुद्दे पर कांग्रेस बीजेपी को कोई अवसर देना नहीं चाहती है,जबकि महिला संगोष्ठी और आदिवासी युवा पंचायत के माध्यम से कांग्रेस के बड़े नेता इस बड़े वर्ग को साधने में भी जुट गए है।

Related Articles

Back to top button