ब्रेकिंग
पटना में 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर हंगामा: छात्रों ने तोड़े बैरिकेड्स, सीएम आवास घेराव... रायपुर में रक्षाबंधन की भीड़ से पहले जेवर चुराने वाली 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार: ₹12 लाख के सोने-चांद... खैरागढ़ में नवविवाहिता आत्महत्या कांड: दहेज में बाइक-पैसे की मांग और पढ़ाई छुड़ाने वाला पति गिरफ्तार खैरागढ़ में नवविवाहिता आत्महत्या कांड: दहेज में बाइक-पैसे की मांग और पढ़ाई छुड़ाने वाला पति गिरफ्तार बीजापुर में भारी बारिश से उफान पर चिंतावागु नदी: नगर सेना ने बोट से सुरक्षित पार कराई नदी, मरीजों को... कोरबा के देवपहरी वाटरफॉल में रातभर चट्टान पर फंसे रहे 3 दोस्त: 15 घंटे बाद SDRF ने बोट और रस्सी से क... शिक्षक (कृषि) भर्ती में B.Ed. अनिवार्य: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की योग्यता में छूट की मांग, 65 अ... नवा रायपुर सेक्टर-12 में बनेगी 120 करोड़ की आवासीय परियोजना: 29 एकड़ में तैयार होंगे 348 HIG और MIG ... रायपुर में ई-बसों के नए रूट पर फैसला: स्कूल-अस्पताल भी जुड़ेंगे; PMAY आवासों के लिए 30 सितंबर की डेड... छत्तीसगढ़ में ड्रॉपआउट बच्चों के लिए 'लइका चिन्हारी' ऐप: घर-घर डिजिटल सर्वे से स्कूलों में दोबारा मि...
मध्यप्रदेश

मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अमित शाह की सरदार वल्लभभाई पटेल से की तुलना, कह दी ऐसी बात

भोपाल। मीडिया से मुखातिब हुए प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने केंद्रीय गृहमंत्री के इंदौर दौरे की जानकार देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रणेता है और भाव संगठन गढ़े चलो सुपंथ पर बड़े चलो भला हो, जिसमें देश का वो काम सब करे चलो। वो सब काम लगातार करते हुए देश को मज़बूती प्रदान करने का काम कर रहे हैं। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने जिस तरह से देश को जोड़ा, उस तरह अमित शाह जी ने उनके काम को आगे बढ़ाने का काम किया।

370 समाप्त करना 35 A समाप्त करना, ट्रिपल तलाक़ ख़त्म करना से लेकर अन्य कीर्तिमान उनके जुड़े हुए हैं। इसलिए, मोदी जी के नेतृत्व में उनके कुशल सारथी की तरह अमित शाह जी आज इंदौर की नगरी पधार रहे हैं। कार्यकर्ताओं के बीच में रहेंगे पलक पावड़े बिछाकर उनकी अगवानी को इंदौर के कार्यकर्ता स्वागत के लिए आतुर है। बता दें आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इंदौर में

इस दौरान मंत्री मिश्रा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस की आदिवासी महापंचायत के आयोजन पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने निशाना साधते हुए कहा कि, इससे अंदाज़ा कर लो कि इनका भारत जोड़ो कैसा है। जिनकी नफ़रत है पहचान कांग्रेस उनसे खुलवा रही है मोहब्बत की दुकान। तीनों एक साथ है जो ज़ाकिर नाइक को शांतिदूत कहते थे, लादेन जी कहते थे वो भी एक ही मंच पर है। जिनके ऊपर सिख नरसंहार के खून के छींटे हैं।

 भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशा अल्लाह इंशा अल्लाह बोलने वाले कन्हैया कुमार भी उसी मंच पर है। जॉन जानी जनार्दन तीनों है। उस पर आप इसे अंदाज़ कर लीजिए कि ये किस तरह की कांग्रेस है। एक हमारी पार्टी एक तरफ़ राष्ट्रवादी लोग हैं जो राष्ट्र की आराधना करते हैं। दूसरी तरफ़ की नफ़रत की दुकान और नफ़रत का सामान उनकी दुकानों में भरा हुआ है। और ये मोहब्बत की दुकानों से नाम दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button