ब्रेकिंग
आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय,शिक्षा मंत्री महोदय और तमाम राज्यों के सीएम साहब के नाम खुला पत्र सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज
धार्मिक

इन लोगों के घर भूलकर भी न करें भोजन वरना कष्टों से घिर जाएगा जीवन

अक्सर देखा जाता है कि हम अपने करीबी लोगों और रिश्तेदारों को अपने घर खाने पर बुलाते हैं। हिंदू धर्म में अतिथि को आमंत्रित कर उनका आदर-सत्कार करना जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। धर्म-शास्त्रों में भोजन को लेकर कई नियम बताए गए हैं। इन नियमों में भोजन पकाने से लेकर ग्रहण करने तक के नियम शामिल हैं। साथ ही ये भी बताया गया है कि कैसा भोजन करना और किस के यहां भोजन करना उचित है। गरुड़ पुराण के अनुसार, कुछ जगहों पर भोजन करना वर्जित होता है। कुछ लोगों के घर भोजन करना आपको पाप का भागीदार बनाता है। इससे व्यक्ति की बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है।

इन जगहों पर न करें भोजन

गरुड़ पुराण में कुछ लोगों के घर भोजन नहीं करने के बारे में बताया गया है क्योंकि भोजन में जो ऊर्जा होती है, उसका असर सीधे हमारे शरीर और मस्तिष्क पर पड़ता है। नकारात्मक सोच के साथ बनाया गया भोजन कभी नहीं खाना चाहिए। साथ ही नकारात्मक माहौल में बैठकर भी कभी भोजन न करें।

चोर या अपराधी के घर

कभी भी किसी चोर या अपराधी के घर पर भोजन न करें। गलत तरीके से अर्जित किए गए धन से बनाए गए खाने को ग्रहण करने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में उस व्यक्ति के किए गए पापों का बुरा प्रभाव आप पर पड़ता है। ऐसा भोजन आपकी बुद्धि भ्रष्ट कर सकता है।

किन्नरों के घर

हिंदू धर्म में किन्नरों को दान देना काफी शुभ माना जाता है। लेकिन उनके घर कभी भी भोजन करना या फिर कुछ भी खाना नहीं चाहिए।

क्रोधी व्यक्ति के घर

कभी भी किसी क्रोधी व्यक्ति के घर भोजन न करें। ऐसे स्वभाव के कारण उस घर का माहौल नकारात्मक रहता है, जिसका असर आप पर और भोजन पर पड़ता है। ऐसे व्यक्ति की संगति से भी बचना चाहिए।

संक्रमण और गंदगी वाली जगह पर

कभी भी ऐसे स्थान पर भोजन नहीं करना चाहिए, जहां गंदगी हो या फिर किसी तरह का संक्रमण फैलने का खतरा हो। हाॅस्पिटल या गंभीर रोगी के आसपास की जगह पर भोजन नहीं करना चाहिए।

नशे से जुड़े लोगों के यहां

ऐसे लोगों के घर कभी भी भोजन न करें जो नशे के कारोबार से जुड़े हों। ऐसे लोग दूसरों के परिवार को संकट में लाकर धन अर्जित करते हैं, जिसके कारण नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे लोगों के घर का पानी पीना भी वर्जित माना जाता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button