ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
मध्यप्रदेश

दोपहर 2.30 बजे इंदौर पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

इंदौर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे इंदौर आएंगे। इंदौर आने के पहले वे भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव जाएंगे। इंदौर में वे संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। इसमें इंदौर संभाग के नौ जिलों के 186 मंडल अध्यक्ष, 10311 बूथ अध्यक्ष सहित करीब 50 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभी कार्यकर्ताओं के लिए बसों का इंतजाम किया गया है। कनकेश्वरी धाम में होने वाले सम्मेलन की तैयारी की जानकारी देते भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि संभाग के जिलों से 15 हजार कार्यकर्ता पहुंचेंगे, जबकि जिले की नौ विधानसभा से 35 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे।

आयोजन स्थल पर दो वाटरप्रूफ डोम बनाए गए हैं, इसी के आसपास के एक किमी हिस्से में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सम्मेलन में शामिल होने के बाद वे भगवान परशुराम की जन्म स्थली जानापाव भी जाएंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के बाद शाह होटल मैरिएट में संभाग के नेताओं के साथ चर्चा भी करेंगे। पहले यह बैठक जावरा कंपाउंड कार्यालय में होनी थी, लेकिन इसका स्थान बदला गया है। बैठक में मालवा-निमाड की सीटों की स्थिति पर चर्चा की जाएगी।

इस बार हम अति आत्मविश्वास में नहीं

विजयवर्गीय ने कहा कि पिछले चुनाव में हम अति आत्मविश्वास में थे, इसलिए चूक हुई, लेकिन इस बार भाजपा का कार्यकर्ता उत्साह से भरा है, हम अति आत्मविश्वास में नहीं हैं। गत दिनों बोगस सर्वे दिखाकर प्रदेश की जनता को कंफ्यूज करने की कोशिश की गई, लेकिन सचाई यह है कि जनता भाजपा के साथ है। कार्यकर्ता सम्मेलन मालवा और निमाड़ का परिणाम बता देगा। उन्होंने कांग्रेस की आदिवासी महापंचायत में कन्हैया कुमार की मौजूदगी को लेकर कहा कि कांग्रेस ऐसे लोगों को आगे बढ़ा रही है, जो भारत के टुकड़े करने के नारे लगवाते हैं। यदि कोई मुखौटा बदल ले तो उसकी पहचान समाप्त नहीं हो जाती है।

मेरा महासचिव बनना कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान की बात

विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा का चौथी बार राष्ट्रीय महासचिव बनना सम्मान की बात है। यह कार्यकर्ताओं का सम्मान है। इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को फोन पर धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने फिर से महासचिव बना दिया तो उन्होंने कहा कि बनाना तो कुछ और चाहता था, लेकिन अभी महासचिव बने रहो।

Related Articles

Back to top button