ब्रेकिंग
Punjab Congress Reshuffle: पंजाब कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी, सचिन पायलट के साथ नई को-इंचार्ज... लधपालवां टोल बैरियर पर माइनिंग चेकिंग के दौरान भारी हंगामा: बूम बैरियर तोड़कर भागे टिपर बबरी बाईपास हाईटेक नाके पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 83 ग्राम हेरोइन के साथ महिला समेत 3 गिरफ्तार पंजाब और हरियाणा विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप Ludhiana Crime News: पक्खोवाल रोड पर बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, आहाते में फायरिंग से बीच-बचाव कर... Ludhiana F&CC Meeting: लुधियाना में 150 करोड़ के 187 विकास प्रस्तावों को मंजूरी की तैयारी, 14 सितंबर... Amity University Ranchi Violence: छात्र से मारपीट, नकदी-सोने का लॉकेट छीनने का आरोप; विधायक पुत्र सम... Ranchi Cyber Fraud: बैंक अफसर बनकर शेयर बाजार में निवेश का झांसा, कांके के मंगरा उरांव से 9.20 लाख क... Jharkhand Agriculture Scheme: महिला किसानों की आय बढ़ाएगी हेमंत सरकार, पशुपालन, मछली पालन और बागवानी... Latehar Sadar Block: कभी भी ध्वस्त हो सकती है गुरगु पुलिया, ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग; DDC ने द...
मध्यप्रदेश

मां नर्मदा की आरती के साथ आज से शुरू होगा नर्मदा सेवा सेना का सदस्यता अभियान

भोपाल। मां नर्मदा की आरती के साथ नर्मदापुरम से आज सोमवार को नर्मदा सेवा सेना का सदस्यता अभियान प्रारंभ होगा।गैर राजनीतिक इस संगठन से नर्मदा किनारे कस्बों और गांवों में रहले वाला कोई भी व्यक्ति जुड़ सकता है। यह बात संगठन के प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र गुप्ता और समन्वयक विक्रम मस्ताल शर्मा ने रविवार को भोपाल में दी।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होंने बताया कि नर्मदा नदी के पानी के बंटवारे को लेकर 2024 में निर्णय होना है। यदि इसका सदुपयोग नहीं किया गया तो जल बंटवारे में नुकसान उठाना पड़ेगा। पानी को बचाने के लिए नर्मदा के कैचमेंट में जंगल और बायो डायवर्सिटी को सुरक्षित करना होगा।

पौधारोपण को जन अभियान बनाना होगा।इस संकल्प के साथ ही नर्मदा सेवा सेना का गठन किया है। सोमवार 31 जुलाई को नर्मदा मां की आरती के साथ इस अभियान के लिये सदस्य बनाने का कार्य प्रारंभ होगा।

स्थानीय इकाइयों का गठित की जाएंगी। कवियों, लेखकों और चिंतकों को इस अभियान से जोड़ने के साथ जन संगठनों से सहायता लेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि रेत के अवैध ्रउत्खनन और पौधों की अंधाधुंध कटाई के कारण नर्मदा और उसकी सहायक नदियों को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

Related Articles

Back to top button