ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
विदेश

अंजू पर मेहरबान पाकिस्तानी पुलिस मिल रही स्पेशल सिक्योरिटी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान जाकर अपने प्रेमी से निकाह करने वाली हिंदुस्तानी अंजू का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। राजस्थान की रहने वाली अंजू ने पाकिस्तान जाकर अपना धर्म परिवर्तन करवा लिया और प्रेमी नसरूल्लाह से निकाह कर लिया है। अंजू ने अपना नाम बदलकर फातिमा रखा है। पाकिस्तान की जिला कोर्ट ने दोनों को निकाह का सर्टिफिकेट उपलब्ध करवाया है। वहीं, अब पाकिस्तानी पुलिस द्वारा अंजू को सुरक्षा मुहैया कराने की बात भी सामने आई है।

कोर्ट ने दिया निकाह सर्टिफिकेट

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार अंजू और नसरूल्लाह को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला कोर्ट लाया गया था, जहां दोनों के बयान दर्ज करवाए गए और निकाह का सर्टिफिकेट उपलब्ध करवाया गया। हालांकि दोनों को मीडिया से बात करने की अनुमति नहीं दी गई।

दोनों को दी गई सुरक्षा

पाकिस्तानी मीडिया ने अपर डिर जिला पुलिस अधिकारी मुश्ताक खान के हवाले से बताया कि अंजू के पास यात्रा से संबंधित सभी दस्तावेज मौजूद है। उन्होने कहा कि कोई अप्रिय दुर्घटना न हो और देश का नाम खराब न हो इसके लिए अंजू को सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है।

क्या है मामला?

राजस्थान की रहने वाली 35 वर्षीय अंजू की पाकिस्तान निवासी नसरूल्लाह से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। जिसके बाद अंजू अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई। जहां अंजू ने इस्लाम धर्म स्वीकार कर नसरूल्लाह से निकाह कर लिया। बता दे कि अंजू पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी है।

Related Articles

Back to top button