ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की चुनाव समिति का ऐलान देखिए पूरी लिस्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में इसी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रदेश में कमल नाथ की अध्यक्षता में 34 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति का गठन किया है। इस समिति में कांतिलाल भूरिया, गोविंद सिंह, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह राहुल, राजमणि पटेल, नकुल नाथ, सज्जन सिंह वर्मा, विजयलक्ष्मी साधौ, तरुण भनोत, ओंकार सिंह‍ मरकाम, सुखदेव पासे, बाला बच्चन, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, आरिफ मसूद के नाम शामिल हैं।

इसके पहले जारी लिस्ट में कांतिलाल भूरिया को अध्यक्ष बताया गया था

भाजपा बोली, कमल नाथ के ऊपर कांतिलाल भूरिया का नाम

कांग्रेस की चुनाव समिति की लिस्ट जारी होने के बाद भाजपा प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने इस पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, कल ही सीनियर आब्जर्वर के रूप में रणदीप सुरजेवाला की नियुक्ति हुई और आज उनके ऊपर कांतिलाल भूरिया को बैठा दिया, समझा जा सकता है कि कमल नाथ को पहले पार्टी ने चेहरा बनाने से इनकार किया और अब उनके चेहरे को चुनाव अभियान समिति का प्रमुख ना बनाकर, नकार दिया गया है।

लिस्ट में परिवारवाद चला

इस समिति में कई योग्य जिम्मेदार लोगों के नाम नदारद हैं, यहां भी परिवारवाद जमकर चला है। जहां एक तरफ कमल नाथ का नाम. वहीं नकुल नाथ का नाम भी है। जहां दिग्विजय सिंह का नाम., वहां लक्ष्मण सिंह का नाम भी है।

कई बड़े नेताओं के नाम ही नहीं

नरेन्द्र सलूजा ने ट्वीट में लिखा, लिस्ट में कई वरिष्ठों के नाम नदारद है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, पूर्व मंत्री सचिन यादव, आदिवासी वर्ग से आने वाले पूर्व मंत्री उमंग सिंगार, आदिवासी विधायक हीरालाल अलावा, अर्जुन काकोडिया, बैजनाथ कुशवाह, पांचीलाल मेडा जैसे कई आदिवासी विधायकों के नाम नदारद हैं।

Related Articles

Back to top button