ब्रेकिंग
गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली में अवकाश: उपराज्यपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन कनॉट प्लेस इनर सर्किल फिर होगा वाहनमुक्त? NDMC ने जनता से मांगे सुझाव, जानिए प्लान
विदेश

एलियंस पर फिर हंगामा अमेरिका से पहले भी आ चुके हैं ऐसे रोचक दावे

अमेरिका के पूर्व खुफिया अधिकारी डेविड ग्रुश का एक बयान इन दिनों पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रहा है। डेविड ग्रुश ने दावा किया है कि अमेरिका के कब्जे में एक एलियन की लाश है और अमेरिका बीते कुछ दशकों से यूएफओ की रिवर्स इंजीनियरिंग करने का प्रयास कर रहा है। ऐसा पहली बार नहीं है, जब अमेरिका से एलियंस या यूएफओ को लेकर ऐसे सनसनीखेज दावे किए गए हो।

डेविड ग्रुश ने किया ये सनसनीखेज खुलासा

अमेरिका के पूर्व खुफिया अधिकारी डेविड ग्रुश ने दावा किया है कि अमेरिकी सरकार के पास एक दुर्घटनाग्रस्त यूएफओ है। ग्रुश खुद अमेरिकी रक्षा विभाग में UAP से जुड़ी घटनाओं के जांच के प्रभारी रह चुके हैं। डेविड ग्रुश ने एक ओवरसाइट कमेटी के सामने एलियन लाइफ और एलियन टेक्नोलॉजी के मुद्दे पर यह खुलासा किया है

आसमान में तारों या ग्रह नक्षत्रों के रहस्यों को जानने के लिए इंसान हमेशा प्रयास करते आ रहा है। पौराणिक ग्रंथों में ‘दूसरी दुनिया’ जैसे रहस्य का कई स्थानों पर उल्लेख मिलता है, लेकिन आधुनिक युग में सबसे पहले उड़न तश्तरी देखने का दावा 24 जून 1947 को पायलट केनेथ अर्नोल्ड ने किया था। केनेथ अर्नोल्ड अमेरिका के वाशिंगटन स्टेट में माउंट रेनियर के पास उड़ान भर रहे थे। तभी केनेथ ने 9 ऑब्जेक्ट्स को चमकते हुए देखा था।

Related Articles

Back to top button