ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
विदेश

फ्रांस ने नाइजर से अपने नागरिकों को निकालने का किया फैसला तख्तापलट के बाद बदली स्थिति

अफ्रीकी देश नाइजर में ताजा तख्तापलट के बाद फ्रांस ने अपने नागरिकों को वहां से निकालने का फैसला किया है। इसमें उन यूरोपीय नागरिकों को भी शामिल किया जाएगा, जो देश छोड़ना चाहते हैं। बता दं कि हाल ही में सेना ने वहां के राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम को हटाकर सत्ता पर कब्जा कर लिया है। इसके बाद से फ्रांस के लिए स्थिति बदतर होती जा रही है। गुस्साए लोगों ने फ्रांसीसी दूतावास पर भी हमला किया। इसके अलावा मौजूदा सैन्य शासन ने फ्रांस को यूरेनियम की आपूर्ति बंद कर दी है और रूस का सहयोग लेने का फैसला किया है।

क्यों हुआ तख्तापलट?

दरअसल नाइजर पहले फ्रांस का उपनिवेश था। आजादी मिलने के बाद भी फ्रांस यहां जमा रहा और यहां के संसाधनों का लाभ उठाता रहा है। फ्रांस का समर्थन करने की वजह से नाइजर के लोग, राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम के खिलाफ हो गये थे। इसके अलावा बजौम पर आरोप लगता है कि वे देश के मूल निवासी नहीं, बल्कि बाहरी हैं। अरब माइनोरिटी ग्रुप से जुड़े बजौम को स्थानीय लोगों ने कभी स्वीकार नहीं किया। वहीं, जनता भी सरकार के कामकाज से खुश नहीं थी। ये देश अलकायदा, इस्लामिक स्टेट और बोको हरम जैसे संगठनों के लिए जन्नत बना हुआ है। सरकार उन्हें कंट्रोल नहीं कर पा रही थी और जनता परेशान थी। इन्हीं सब वजहों से सेना ने तख्ता पलट किया और देश की कमान अपने हाथ में ले ली।

पूरी दुनिया की नजर

नाइजर में हो रही उठापटक के पीछ अंतरराष्ट्रीय राजनीति भी है। यूरोपियन यूनियन और अमेरिका, दोनों ही राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम के समर्थन में हैं और सभी संभव मदद का भरोसा दिलाया है। वहीं सेना को रूस का समर्थन है। अब देश में सैन्य शासन है और विश्व की तमाम शक्तियां किसी ना किसी गुट को समर्थन देने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन फिलहाल किसी भी दखल देने का मौका नहीं मिल रहा है क्योंकि सेना ने देश की सीमाएं भी सील कर रखी हैं और किसी को भी दखल ना देने की चेतावनी दी है।

क्यों अहम है नाइजर?

नाइजर पर दुनिया भर के देशों की नजर लगी है। इसकी वजह ये है कि यहां यूरेनियम का बहुत बड़ा भंडार है। यूरेनियम उत्पादन के मामले में ये देश सातवें नंबर पर है। यहां से अमेरिका, फ्रांस और यूरोपियन यूनियन को यूरेनियम भेजा जाता है। इस यूूरेनियम पर दुनिया भर के देशों की निगाहें गड़ी है। अगर इन देशों को यूरेनियम सप्लाई रुक जाए, तो उनके परमाणु कार्यक्रम से लेकर बिजली उत्पादन पर भी असर पड़ेगा। ऐसे में सभी यहां अपनी स्थिति मजबूत करना चाहते हैं।

अंतरराष्ट्रीय साजिश

आने वाले दिनों में नाइजर भी अंतरराष्ट्रीय गुटों के लिए युद्ध का मैदान बन जाए, तो ये कोई बड़ी बात नहीं होगी।अफ्रीकी मामलों के जानकार मानते हैं अफ्रीकी देशों में चल रही सिर्फ 30% लड़ाई ही आपसी है, जबकि बाकी 70% इंटरनेशनल साजिश है, जो अपने फायदे के लिए अफ्रीका को युद्ध का मैदान बनाये रखना चाहते हैं। दरअसल पूरा अफ्रीका ही वैश्विक शक्तियों के लिए युद्ध का मैदान है। सभी यहां के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करना चाहते हैं और उसके लिए पैसे या हथियारों की सप्लाई करने को कोई मौका नहीं चूकते।

Related Articles

Back to top button