ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

पूजा के लिए युवक से गाली-गलौज तलवार लेकर मारने दौड़ा

बिलासपुर। कोनी क्षेत्र के देवनगर में गए लोगों से मोहल्ले के ही युवक ने गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर वह तलवार लेकर धमकाने लगा। समाज के लोगों ने घटना की शिकायत कोनी थाने में की है। युवक की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोनी क्षेत्र के देवनगर में रहने वाले यशपाल बंजारा ने अपनी शिकायत में बताया कि वह समाज के लोगों के साथ जैतखाम के पास पूजा के लिए गया था। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला लव यादव वहां शराब के नशे में आया। उसने पूजा करने आए लोगों से गाली-गलौज की। यशपाल ने इसका विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। इसके बाद युवक तलवार लेकर आ गया।

उसने यशपाल और उसके साथियों को मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों ने लव को समझाइश देकर भेजने कोशिश की। इसी दौरान उसकी मां भी वहां पर आ गई। उसने भी वहां खड़े लोगों से गाली-गलौज की। यशपाल और उसके साथियों ने घटना की शिकायत कोनी थाने में की है। युवक की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button