ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
मध्यप्रदेश

महाविद्यालय के बाबू ने संविदाकर्मी बने रहने के लिए मांगे 20 हजार रुपए आवटसोर्स में नाम डालने की दी धमकी

मंदसौर। राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पदस्थ बाबू पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। आरोपों की जांच के लिए शुक्रवार को उच्च शिक्षा विभाग के उज्जैन संभाग के अतिरिक्त संचालक डा. एचएल अनिजवाल पहुंचे। उन्होंने महाविद्यालय के संविदाकर्मियों से सीधे अलग-अलग चर्चा कर मामले की जांच की।

उन्होंने कहा कि कालेज में पदस्थ हेड क्लर्क धर्मेंद्र आर्य पर संविदा कर्मचारियों के पद को लेकर रुपये मांगने की शिकायतें मिली थी, इसकी जांच के लिए पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने संविदा कर्मियों को खुश करते हुए घोषणा की है कि अब संविदा कर्मियों को नियमित कर्मचारियों की तरह ही वेतन मिलेगा।

उच्च शिक्षा मंत्री से की शिकायत

राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पदस्थ कुछ संविदा कर्मियों ने शिकायत की है कि हेड क्लर्क धर्मेंद्र आर्य परेशान करते हुए रुपये की मांग करने लगा है। बाबू ने संविदा कर्मियों को कहा था कि रुपये दोगे तो ही संविदाकर्मी बने रहोगे नहीं तो आउटसोर्स में जा सकते हो। बताया जा रहा है कि शुरुआत में 5-5 हजार रुपये वसूले जा चुके थे, लेकिन अब 20-20 हजार रुपये और मांगे जा रहे थे। बाबू की धमकी से परेशान संविदा कर्मचारियों ने उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव को इसकी शिकायत की थी। शिकायत के बाद शुक्रवार को उज्जैन से आई टीम ने मामले में आरोपों की जांच शुरू की है।

Related Articles

Back to top button