ब्रेकिंग
Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट; आरोपियों के घर से हुई ज्वेलरी और कैश की रिकवर... Maharashtra Monsoon Session: विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा; विपक्ष का बड़ा हमला, सरकार पर उठा... Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर का 4 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार; भारत भ... Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरों' का सामाजिक बहिष्कार शुरू; अयोध्या बार एसोसिएशन ने केस लड़ने ... Himachal Pradesh Model Panchayat: टिहरी पंचायत का बड़ा फैसला; पशु क्रूरता पर जुर्माना और पर्यावरण संर... West Bengal UCC Update: पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी; ड्राफ्ट कमेटी का ह... Noida School Timing Changed: भीषण गर्मी के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों का समय बदला; अब इस समय... Ram Mandir CEO Controversy: राम मंदिर प्रशासन में CEO नियुक्ति का संत समाज ने किया विरोध; 'सरकारी हस... Gorakhpur Express Mystery: ट्रेन से रहस्यमयी ढंग से लापता हुई महिला यात्री; सूटकेस भी गायब, मचा हड़क... Akhilesh Yadav Promise: सपा सरकार आई तो बदलेगी शिक्षा नीति; अखिलेश यादव का यूपी के युवाओं से बड़ा वाद...
मध्यप्रदेश

कांग्रेसियों का हिंदुत्व का एजेंडा अवसरवादी टीकमगढ़ में महिला सम्मेलन में शिवराज ने कमल नाथ पर साधा निशाना

टीकमगढ़। जतारा में आयोजित महिला सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व कंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं को बंद करने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ पर निशाना साधा।

छिंदवाड़ा में धीरेंद्र शास्त्री की कथा को लेकर कहा कि कांग्रेसियों का हिंदुत्व का एजेंडा अवसरवादी है। यहां के संत पूरे देश में प्रसिद्ध हैं, लेकिन कमल नाथ के साथी वरिष्ठ कांग्रेसी उनके खिलाफ लगातार अनर्गल टिप्पणियां करते हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने महिला सम्मेलन को संबंधित करते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना केवल योजना नहीं है, बल्कि आपकी जिंदगी को बदलने का अभियान है। यह केवल एक हजार रुपये नहीं हैं।

इसने मान और सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। सवा साल की कांग्रेस की सरकार ने भाजपा की कई जनहितैषी तीर्थ दर्शन, किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं को बंद कर गरीब जनता के साथ धोखा किया। इस दौरान सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को करप्शन नाथ कहा।

मुख्यमंत्री ने जतारा में नल जल योजना, सिविल अस्पताल जतारा का निर्माण, सीएचएसी अपग्रेडशन मोहनगढ़, जतारा-लिधौरा ज्योरोमोरा रोड का कार्य, पाटनापुर घाट वियर कुंवरपुरा मोहनगढ़ सहित करोड़ों रुपये के कई कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

माधवराव की प्रतिमा का विरोध

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पुलिस ने क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह चौहान को उनके घर में नजरबंद किया गया। दरअसल, क्षत्रिय महासभा के लोग व कुछ कांग्रेसी माधवराव सिंधिया की प्रतिमा के अनावरण का विरोध जता रहे थे। उनका कहना था कि बुंदेलखंड के नायकों की जगह माधवराव सिंधिया की प्रतिमा क्यों लगाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button