ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
विदेश

गोपनीय दस्तावेज मामले में कोर्ट में पेश हुए डोनाल्ड ट्रंप के प्रॉपर्टी मैनेजर सबूत नष्ट करने का आरोप

अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ देश के गोपनीय दस्तावेजों के दुरुपयोग का मामला चल रहा है। इस मामले में सोमवार को पहली बार उनके संपत्ति के मैनेजर कोर्ट में पेश हुए। ट्रंप के मैनेजर कार्लोस डी ओलिवेरा पर सरकारी काम में बाधा डालने की साजिश रचने, सबूत नष्ट करने और झूठे बयान देने का आरोप है। अदालत ने उन्हें एक लाख डॉलर के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया। बता दें कि इस मामले में डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को निर्दोष बताया था।

क्या हैं आरोप?

डोनाल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद वर्गीकृत दस्तावेजों के कथित दुरुपयोग की जांच कर रहे विशेष वकील जैक स्मिथ ने मामले में पूर्व राष्ट्रपति और उनके कर्मचारियों के खिलाफ कई आरोप लगाए हैं। अभियोजकों ने आरोप लगाया है कि ट्रम्प के दो सहयोगी कर्मचारियों वॉल्ट नौटा और कार्लोस डी ओलिवेरा ने पूर्व राष्ट्रपति के पाम बीच रिसॉर्ट में सुरक्षा कैमरे के फुटेज को हटाने का प्रयास किया। अभियोग के अनुसार, डी ओलिवेरा ने रिसॉर्ट में आईटी के निदेशक को बताया कि “बॉस’ सर्वर को हटाना चाहते हैं।

चुनाव प्रचार में जुटे ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ तकरीबन 40 आपराधिक आरोप लगे हैं। इनमें जानबूझकर एक शीर्ष-गुप्त दस्तावेज़ को अपने पास बनाए रखने का आरोप लगाया गया था जो एक विदेशी देश में सैन्य गतिविधि से संबंधित था। वाशिगंटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की राजनीतिक कार्रवाई समिति ने ट्रम्प और उनके सलाहकारों का बचाव करने के लिए 2023 की पहले 6 छमाही में कानूनी फीस पर लगभग 40 मिलियन डॉलर का खर्च किया है। इन सबके बीच डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका में होने वाले आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए जोर शोर से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button