ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
मनोरंजन

लाइफ लॉजिक नहीं मैजिक है रिलीज हुआ अभिषेक बच्चन की फिल्म घूमर का दमदार ट्रेलर

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की अपकमिंग फिल्म ‘घूमर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही ये ट्रेलर हर जगह छा गया है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक हादसे में अपना हाथ गंवाने वाली लड़की एक दिन देश का नाम रोशन करती हैं और कैसे अभिषेक उसकी मदद करते हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन कोच का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, सैयामी खेर क्रिकेटर के किरदार में नजर आ रही हैं। दोनों के इर्द-गिर्द फिल्म की कहानी घूमती है। घूमर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, “यहां है ट्रेलर जो दिल और दिमाग हिला देगा।

कोच और क्रिकेटर की अनोखी जोड़ी

‘घूमर’ ट्रेलर की शुरुआत अभिषेक बच्चन के एक डायलॉग से होती है, जो नशे में धुत नजर आते हैं। फिल्म में सैयामी खेर, अनिका नाम की महिला क्रिकेटर का रोल प्ले कर रही हैं। सैयामी फिल्म में अंगद बेदी से प्यार करती है। उनके लिए क्रिकेट अपने प्यार से भी ज्यादा जरूरी है। वहीं, अनिका इंडियन टीम के लिए सिलेक्शन हो जाता है। लेकिन अनिका के साथ एक ऐसी ट्रेजेडी हो जाती है कि वो अपना हाथ गंवा देती हैं। अनिका को अपनी जिंदगी से कोई उम्मीद नहीं रहती लेकिन एक कोच, अनिका को आगे बढ़ाने में उसकी काफी मदद करता है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

कोच, अनिका की काफी मदद करता है, वह अनिका को ट्रेनिंग देता है। काफी स्ट्रगल के बाद अनिका की मेहनत रंग लाती है और उसे हैंडीकैप होने के बावजूद देश के लिए क्रिकेट खेलने का मौका मिलता है। घूमर फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर में उनकी भी एक झलक देखने को मिल रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि अमिताभ का ये रोल कैमियो है या फिर सपोर्टिंग है। घूमर फिल्म में अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर के साथ शबाना आजमी और अंगद बेदी भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म डायरेक्शन आर बाल्की ने किया है। फिल्म 18 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button