ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
मनोरंजन

राकेश रोशन ने शेयर किया कृष 4 से जुड़ा बड़ा अपडेट इस दिन से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

Krrish 4: ऋतिक रोशन इस समय अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। विक्रम वेधा के बाद अब जल्द ही एक्टर यश राज के बैनर तले बन रही स्पाई यूनिवर्स फिल्म फाइटर में नजर आएंगे। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऋतिक पहली बार स्क्रीन पर दीपिका पादुकोण के साथ दिखाई देंगे। हालांकि, अब दर्शक इस बात को जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं कि ऋतिक की सुपरहिट फ्रेंचाइजी फिल्म कृष 4 कब आ रही है। ऋतिक ने कंफर्म किया था कि फिल्म ‘कृष 4’ की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी, लेकिन अब उनके पिता राकेश रोशन ने भी फिल्म से जुड़ा एक अपडेट शेयर किया है।

बिग बजट में बनेगी ‘कृष 4’

बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों की हालत देखते हुए ‘कृष 4’ को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। राकेश रोशन की ‘कृष’ बॉलीवुड की हिट फ्रेंचाइजी में से एक है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ऋतिक और फिल्म के निर्देशक राकेश रोशन ने कहा, “ऑडियंस थिएटर में वापस नहीं आ रही है, ये मेरे लिए एक बड़ा सवाल है। कृष एक बहुत बड़ी फिल्म होने वाली है। दुनिया बहुत छोटी हो गई है और बच्चे आज के समय में हॉलीवुड की सुपरहीरो फिल्म देखने के आदि हो गए हैं। उन फिल्मों का बजट लगभग 500-600 मिलियन तक का होता है। हालांकि, उनके मुकाबले हमारे फिल्म ‘कृष 4’ का बजट लगभग 200 से 300 करोड़ है।”

साल 2024 में शुरू होगी कृष 4 की शूटिंग

इसके आगे राकेश कहते हैं, “फिल्म को वह लुक कैसे दिया जाए। मैं 10 के बजाय 4 सीक्वेंस बना सकता हूं, लेकिन उनके एक्शन की क्वालिटी मैच होनी चाहिए। वीएफएक्स अच्छे होने चाहिए। हम देख रहे हैं कि फिल्म का बजट और प्रोडक्शन कॉस्ट कैसे मेंटेन रहे। बड़ी-बड़ी फिल्में जो आज के समय में रिलीज हो रही हैं, अच्छा बिजनेस नहीं कर रही हैं। हम निश्चित तौर पर कदम आगे बढ़ाएंगे, लेकिन आज के हालातों को देखते हुए, जहां फिल्म अच्छा नहीं कर पा रही हैं और प्रोडक्शन कॉस्ट तक नहीं निकाल पा रही हैं, ऐसे में हम फिलहाल कुछ नहीं सोच रहे हैं। ये फिल्म जरूर बनेगी, लेकिन इस साल नहीं।” बता दें कि ‘कोई मिल गया’ फिल्म की फ्रेंचाइजी, ‘कृष’ और ‘कृष 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।

Related Articles

Back to top button