ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
मध्यप्रदेश

महापंचायत में जुटेंगे प्रदेश और अन्य राज्यों के ट्रांसपोर्टर 15 अगस्त के बाद आंदोलन की तैयारी

इंदौर। मध्य प्रदेश की सीमाओं पर बने परिवहन जांच चौकी पर वाणिज्यिक वाहनों से होने वाली अवैध वसूली को रोकने के लिए ट्रांसपोर्टर लामबंद हो चुके हैं। ट्रांसपोर्टरों ने सरकार को 15 अगस्त तक सभी जांच चौकी बंद करने की अंतिम चेतावनी देते हुए बड़े आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। इसकी रणनीति बनाने के लिए 8 अगस्त को भोपाल में परिवहन समुदायों की महापंचायत बुलाई गई है। इसमें प्रदेश के सभी जिलों के साथ ही अन्य राज्यों के ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल होंगे। इंदौर में रविवार को ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें भोपाल के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर रणनीति बनाई गई।

आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस एवं पड़ोसी राज्य और मध्य प्रदेश के 52 जिलों के परिवहन समुदायों की महापंचायत 8 अगस्त को हिंदी भवन पालीटेक्निक चौराहा श्यामला हिल्स, भोपाल में होने जा रही है। इसकी जानकारी देने के लिए इंदौर ट्रक आपरेटर एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा इंदौर शहर के सभी परिवहनकर्ता के साथ, खालसा बाग गुरुद्वारा, चोइथराम अस्पताल के सामने बैठक रखी गई।

इसमें ढाई सौ से अधिक सदस्य उपस्थित हुए। इसमें बताया गया कि मध्य प्रदेश परिवहन जांच चौकी पर हो रही अवैध वसूली को 15 अगस्त तक राज्य सरकार बंद करे। यदि राज्य सरकार जांच चौकी बंद नहीं करती है, तो 16 अगस्त के बाद मप्र में आंदोलन शुरू किया जाएगा।

इंदौर ट्रक एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सीएल मुकाती एवं आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के पूर्व उपाध्य विजय कालरा ने बताया कि महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा सदस्य इंदौर से शामिल हो इसकी रूपरेखा बनाई गई। बैठक में एसोसिएशन के चेयरमैन राजेंद्र त्रेहान, सचीव रघुवीर सिंह यादव, उपाध्यक्ष पवन शर्मा, सतिंदर सिंह अरोरा, मोहित ढाबी, सुशील सालुंके, सुनील पांचाल, संजय अरोरा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button