ब्रेकिंग
दिल्ली vs गुरुग्राम vs नोएडा: किसके बैंक खाते हैं ज्यादा भारी? RBI की रिपोर्ट ने साफ की तस्वीर खगड़िया में खूनी इश्क: साढू के साथ मिलकर पत्नी ने रची साजिश, ससुराल आए पति की गोली मारकर हत्या दिल्ली ऑटो फेस्टिवल को राहत: हाईकोर्ट ने प्रदूषण की दलील नकारी, सुनवाई से इनकार की जानें बड़ी वजह वीजा स्कैम केस: दिल्ली HC में आज क्यों नहीं हो सकी सुनवाई? कार्ति चिदंबरम की याचिका पर अब सबकी नजर सावधान! गुजरात में मौत का जाल बुन रहा मांझा: 48 घंटे में 6 ने गंवाई जान, 800 से ज्यादा पहुंचे इमरजें... "महाराष्ट्र का 'महाराज' कौन? एग्जिट पोल के नतीजों ने चौंकाया, बहुमत के करीब पहुंची BJP श्री अकाल तख्त साहिब में पेशी के बाद सामने आई CM भगवंत मान की पहली तस्वीर अमृतसर में ठंड का कहर, रेल गाड़ियों की रफ्तार पर लगी ब्रेक, विजिबिलिटी जीरो GNDU के 50वें कन्वोकेशन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने Students को दी डिग्रियां हौजरी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 मंजिला इमारत बनी आग का गोला, लाखों का माल जलकर राख
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में गोंड समुदाय के चित्रकार यशवंत धुर्वे के चित्रों की प्रदर्शनी

भोपाल। शहर में प्रतिदिन सांस्‍कृतिक, सामाजिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। सोमवार 07 अगस्त को भी शहर में अनेक ऐसी गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

– आहान शिक्षा संस्कृति एवं समाज कल्याण समिति भोपाल द्वारा 27 जुलाई से 10 अगस्त तक 15 दिवसीय नाट्य कार्यशाला एलबीटी में आयोजित की जा रही है।मुख्य प्रशिक्षण आलोक चटर्जी प्रदान करेंगे और कोई भी इच्छुक युवा इसमें निश्शुल्क भाग ले सकते हैं।समय शाम चार बजे से सात बजे तक है।

– मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में गोंड समुदाय के चित्रकार यशवंत धुर्वे के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। गुरुवार से आरंभ हुई 40वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी 30 अगस्त तक रहेगी।इसे सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक देखा जा सकता है।धुर्वे के चित्रों में पशु-पक्षी, पेड़-पौधे एवं जंगली जानवरों की झलक प्रमुखता से दिखाई देती है।

-इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में माह अगस्त के प्रादर्श के रूप में ग्राम उप्पुण्दा, जिला- उडुपी, कर्नाटक के लोक समुदाय से संकलित लकड़ी पर बनी बाघ की मूर्ति चिराटे को प्रदर्शित किया गया है। इसे सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक देखा जा सकता है।

-महाराणा प्रताप भवन, चार इमली में सिल्क इंडिया एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। एग्जीबीशन 11 अगस्त तक जारी रहेगी। शहर के साड़ी लवर्स के लिए इंडिया सिल्क एक्सपो खरीददारी का अवसर हैं, जहां आप विभिन्न राज्यों के बुनकरों से सीधे हैंडलूम सिल्क साड़ियां, सूट, कुर्तियां एवं ड्रेस मटेरियल खरीद सकते हैं।समय सुबह 11.30 बजे से रात नौ बजे तक है।

Related Articles

Back to top button