ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
देश

राहुल गांधी 12-13 अगस्त को जाएंगे वायनाड, सदस्यता बहाली के बाद पहली बार कर रहे दौरा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद अब आगामी 12 और 13 अगस्त को केरल स्थित अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड का दौरा करेंगे। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

संसद की सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी पहली बार वायनाड पहुंचेंगे। वेणुगोपाल ने ट्वीट किया, ‘‘12-13 अगस्त को राहुल गांधी जी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड का दौरा करेंगे। वायनाड के लोग के इस बात से खुश हैं कि लोकतंत्र की जीत हुई और उनकी आवाज संसद में लौट आई। राहुल जी सिर्फ एक सांसद नहीं, उनके परिवार के सदस्य हैं।”

सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ‘मोदी उपनाम’ वाली टिप्पणी से संबंधित मानहानि के मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के 3 दिन बाद उनकी लोकसभा सदस्यता सोमवार को बहाल कर दी गई। सुप्रीम कोर्ट ने गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल करने का मार्ग प्रशस्त करते हुए, मोदी उपनाम को लेकर की गई टिप्पणी के संबंध में 2019 में उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मानहानि मामले में उनकी दोषसिद्धि पर, 4 अगस्त को रोक लगा दी थी।

Related Articles

Back to top button