ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
दिल्ली/NCR

राजघाट पर धारा 144 लगने के बाद विनेश फोगाट का Tweet , कहा- हमें प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से रोका गया

नई दिल्ली: देश के नामी पहलवान गुरुवार को दिल्ली में राजघाट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे थे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राजघाट, आईटीओ और लाल किले के आसपास दंड प्रक्रिया संहिता की धारा के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई। इस संबंध में पहलवान विनेश फोगाट ने ट्वीट किया है। विनेश ने कहा कि पुलिस ने राजघाट पर धारा 144 लगा दी है और हमें प्रेस कांफ्रेंस करने से रोक दिया है। अगली प्रेस कांफ्रेंस का टाइम और जगह जल्दी फाइनल करेंगे।

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राजघाट धारा 144 (section 144) के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। पुलिस ने ट्विटर पर कहा, ‘‘स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर राजघाट, आईटीओ, लाल किले के आसपास के इलाकों में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू कर दी गई है। इन इलाकों में लोगों के एकत्रित होने की अनुमति नहीं है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

12 अगस्त को होगा भारतीय कुश्ती महासंघ का चुनाव

गौरतलब है कि 12 अगस्त को भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव के लिए मतदान होगा और उसी दिन नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। डब्ल्यूएफआई के चुनावों में बृजभूषण शरण सिंह के करीबी लोगों ने भी नामांकन दाखिल किया है। इनमें दिल्ली कुश्ती निकाय के चीफ जय प्रकाश और यूपी कुश्ती निकाय के उपाध्यक्ष संजय सिंह शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button