ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
उत्तरप्रदेश

गोलगप्पे बेचने वाले के एक फोन से प्रयागराज में हड़कंप! बोला- ‘थोड़ी देर में कोतवाली थाने को बम से उड़ा दिया जाएगा’

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां पर एक शख्स ने डॉयल-112 पर फोन कर कोतवाली को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। धमकी भरा फोन मिलने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और धमकी देने वाले शख्स की तलाश में जुट गई। काफी जांच करने के बाद पता चला कि धमकी देने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि एक गोलगप्पे बेचने वाली है जिसकी नाम शिव कुमार है। उसने शराब के नशे में डॉयल-112 पर फोन कर धमकी दे डाली थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अब 15 अगस्त का दिन पास आ रहा है। ऐसे में सुरक्षा-व्यवस्था चाक चौबंद रहे जिसके लिए पुलिस सतर्क है। ऐसे समय में अगर कोई भी धमकी भरा फोन या मैसेज आता है तो पुलिस का अलर्ट होना जरुरी है। ऐसा ही कुछ हुआ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में। जहां 8 अगस्त की रात डॉयल-112 पर अनजान शख्स का फोन आया। जिसमें उसने प्रयागराज कोतवाली को बम से उड़ाने की धमकी दी और फिर तुरंत फोन काट दिया।

बताया जा रहा है कि शख्स ने फोन कर कहा कि  ‘हैलो, थोड़ी देर में कोतवाली थाने को बम से उड़ा दिया जाएगा।’ इतना कहते ही शख्स ने फोन काट दिया। जिसके बाद आनन-फानन पुलिस और सर्विलांस टीम को एक्टिव किया गया। कॉल करने वाले मोबाइल नंबर को ट्रेस किया गया तो यह नंबर शिव कुमार नाम के शख्स का निकला। शिव कुमार कुसुमाई बरांव (कौशांबी) का निवासी है। जिसके बाद बुधवार दोपहर को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फोन पर धमकी देने के मामले में कोतवाली थाने के दारोगा सुमित श्रीवास्तव ने मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी कॉलर शिव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं पकड़े जाने के बाद शिव कुमार बार-बार कह रहा था कि उससे गलती हो गई। उसने शराब के नशे में डॉयल-112 पर फोन किया था।

Related Articles

Back to top button