ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
मध्यप्रदेश

सीएमएचओ बैतूल के लिए 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते लैब टेक्नीशियन रंगे हाथ पकड़ा गया

 बैतूल। जिले के भौंरा में निजी क्लीनिक के पंजीयन दस्तावेजों में संचालक के भतीजे का नाम शामिल करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) बैतूल द्वारा मांगी गई रिश्वत में से 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में पदस्थ लैब टेक्नीशियन राधा गोविंद शुक्ला को लोकायुक्त भोपाल की टीम ने गुरुवार को पकड़ा है।

सीएमएचओ को मुख्‍य आरोपित बनाया

लोकायुक्त ने इस मामले में सीएमएचओ डा. सुरेश बौद्ध जाटव को मुख्य आरोपित बनाने के साथ ही कार्यालय में पदस्थ लिपिक और लैब टेक्नीशियन पर मामला दर्ज किया है।

पंजीयन दस्तावेजों में नाम जोड़ने के लिए र‍िश्‍वत

लोकायुक्त भोपाल के निरीक्षक मनोज पटवा ने बताया कि भौंरा में डा. महेश पाटनकर के निजी क्लीनिक के पंजीयन दस्तावेजों में उनके भतीजे डा. सागर पाटनकर का नाम जोड़ने के लिए सीएमएचओ डा. बौद्ध जाटव के द्वारा डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।

एक लाख में तय हुआ था मामला

चर्चा के बाद मामला एक लाख रुपये में तय हुआ था। डा. पाटनकर के भतीजे सागर ने 50 हजार रुपये सीएमएचओ कार्यालय में लिपिक अखिलेश मालवीय को पूर्व में दे दिए थे। तीन अगस्त 2023 को सीएमएचओ को 10 हजार रुपये बैतूल में कार्यालय में दिए और उनके द्वारा शेष 40 हजार रुपये की राशि शाहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ लैब टेक्नीशियन शुक्ला को देने के लिए कहा गया था।

लोकायुक्‍त को की गई थी श‍िकायत

इस मामले की शिकायत डा. पाटनकर और उनके भतीजे सागर के द्वारा 28 जुलाई को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल से की गई थी। गुरुवार को शाहपुर पहुंची लोकायुक्त की 12 सदस्यों की टीम ने डा. पाटनकर के द्वारा 40 हजार रुपये की रिश्वत शाहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ लैब टेक्नीशियन शुक्ला को जैसे ही दी वैसे ही उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

सीएमएचओ डा. बौद्ध जाटव एवं लिपिक से पूछताछ

उसके बयान दर्ज करने के बाद टीम उसे लेकर सीएमएचओ कार्यालय बैतूल पहुंची और सीएमएचओ डा. बौद्ध जाटव एवं लिपिक से पूछताछ की। लोकायुक्त निरीक्षक पटवा ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपित सीएमएचओ बौद्ध जाटव को और सह आरोपित लैब टेक्नीशियन शुक्ला और सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ लिपिक अखिलेश मालवीय को बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button